डीजे विवाद में हिंसा, पुलिस-बाराती भिड़ंत का वीडियो सामने आया, कटनी में दिखा हाईवोल्टेज ड्

डीजे विवाद में हिंसा, पुलिस-बाराती भिड़ंत का वीडियो सामने आया, कटनी में दिखा हाईवोल्टेज ड्


Last Updated:

Katni News: मध्य प्रदेश के कटनी के इंद्रानगर में डीजे विवाद के बाद बारात में पुलिस और भीड़ के बीच झड़प हो गई. पथराव के बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया. वहीं, इस घटना का वीडियो वायरल होने पर दोनों एसआई को लाइन अटैच किया गया है और आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की गई है.

Zoom

Katni Viral Violence Video: मध्य प्रदेश के कटनी जिले में पुलिस की कार्रवाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी बारात में मौजूद लोगों पर डंडे चलाते नजर आ रहे हैं. यह पूरा मामला कुठला थाना क्षेत्र के इंद्रानगर इलाके का बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, बीती रात चौधरी समाज की एक बारात इलाके से गुजर रही थी. इस दौरान तेज डीजे की आवाज को लेकर स्थानीय लोगों ने डायल 112 पर शिकायत दर्ज कराई. शिकायत मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और डीजे की आवाज कम करने की बात कही, ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे.

पुलिसकर्मियों से बहस और पथराव
लेकिन इसी दौरान स्थिति बिगड़ गई. बताया जा रहा है कि कुछ नशे में धुत असामाजिक तत्वों ने पुलिसकर्मियों से बहस शुरू कर दी और देखते ही देखते उन पर पथराव कर दिया. अचानक हुए इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हालात नियंत्रण से बाहर होने लगे. कटनी एएसपी संतोष डेहरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि हालात को संभालने के लिए नाइट गश्त प्रभारी और कुठला थाने के एसआई मौके पर पहुंचे थे. उन्होंने पहले शांतिपूर्वक समझाने की कोशिश की, लेकिन जब भीड़ ने हमला कर दिया तो पुलिस ने आत्मरक्षा में हल्का बल प्रयोग किया और डंडों की मदद से भीड़ को तितर-बितर किया.

घटना का हुआ वीडियो वायरल
घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया. इसके बाद कटनी एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने सख्त कदम उठाते हुए दोनों एसआई को लाइन अटैच कर दिया है. वहीं दूसरी ओर, पुलिस पर पथराव और अभद्रता करने वाले लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है. आरोपियों पर शासकीय कार्य में बाधा डालने और उपद्रव फैलाने के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य लोगों की पहचान भी की जा रही है. प्रशासन के मुताबिक, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें



Source link