पेड़ से तोड़कर सीधे खाइए अमेरिकन अंजीर, ₹500 kg में बिकने वाला ये फल बढ़ा देगा बैंक बैंलेंस

पेड़ से तोड़कर सीधे खाइए अमेरिकन अंजीर, ₹500 kg में बिकने वाला ये फल बढ़ा देगा बैंक बैंलेंस


होमताजा खबरकृषि

पेड़ से तोड़कर सीधे खाइए अमेरिकन अंजीर, ₹500 kg में बिकने वाला फल बढ़ा देगा इनकम

Last Updated:

American Figs Cultivation: जबलपुर की किसान रानी संकल्प सिंह परिहार का बगीचा इन दिनों चर्चा का केंद्र बना हुआ है. यहां अमेरिकन हाइब्रिड अंजीर के वो पेड़ लगे हैं, जो साल में एक नहीं बल्कि दो बार फल देते हैं. आमतौर पर अंजीर ठंड की फसल मानी जाती है, लेकिन यहां…

Jabalpur News: जब हम अंजीर का नाम लेते हैं, तो दिमाग में ड्राई फ्रूट्स की तस्वीर आती है. लेकिन, क्या आपने कभी पेड़ से तोड़कर रसीली अंजीर खाई है? दरअसल, मध्य प्रदेश में आमतौर पर अंजीर की खेती बहुत कम देखने को मिलती है. लेकिन, यहां अब अमेरिकन वैरायटी की अंजीर ने तहलका मचा दिया है. 500 रुपये किलो बिकने वाला यह फल अब जबलपुर के खेतों में सोना उगल रहा है.

जबलपुर की किसान रानी संकल्प सिंह परिहार का बगीचा इन दिनों चर्चा का केंद्र बना हुआ है. यहां अमेरिकन हाइब्रिड अंजीर के वो पेड़ लगे हैं, जो साल में एक नहीं बल्कि दो बार फल देते हैं. आमतौर पर अंजीर ठंड की फसल मानी जाती है, लेकिन जबलपुर की इस उपजाऊ मिट्टी और रानी संकल्प सिंह की मेहनत का नतीजा है कि चिलचिलाती गर्मी में भी यहां के पेड़ फलों से लदे हुए हैं.

500 रुपये प्रति किलो कीमत…
किसान ने बताया बगीचे में एक दर्जन से ज्यादा पेड़ हैं. एक-एक पेड़ पर करीब 1 क्विंटल तक फल लगा है. ये अंजीर की अमेरिकन वैरायटी है. यह फल पकने पर गहरा मेहरून हो जाता है और इतना रसीला होता है कि इसे सुखाने की जरूरत नहीं पड़ती. इसे सीधे पेड़ से तोड़कर खा सकते हैं. इसका जूस भी बहुत शानदार होता है. बगीचे से ही यह अंजीर 500 रुपए प्रति किलो के भाव से आसानी से बिक जाती है, जबकि पुणे जैसी सिटी में यह काफी महंगी होती है.

साल में दो बार फल, कब्ज का इलाज
आगे बताया, एक पेड़ साल में दो सीजन फल देता है. अगर आप इसे सुखाकर ड्राई फ्रूट भी बनाते हैं, तो एक पेड़ से एक सीजन में 10 किलो सूखी अंजीर मिल जाएगी. बस इसे पानी की अच्छी मात्रा चाहिए और बदले में यह अंजीर साल भर मुनाफा देती रहेगी. अंजीर सिर्फ स्वाद में ही नंबर वन नहीं है, बल्कि यह सेहत का पावरहाउस भी है. यह कब्ज के लिए रामबाण इलाज है. जिनका हीमोग्लोबिन कम है, उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं. इसमें मौजूद मिनरल्स इसे एक सुपरफूड बनाते हैं.

किसानों की बढ़ेगी इकनम
अगर किसान इसकी खेती करें तो बढ़िया मुनाफा कमा सकते हैं. अगर आपके पास बाग है तो वहां लगा सकते हैं. नहीं तो खेत में ऐसी जगह लगाएं जहां ये पेड़ निगरानी में रहें. अमेरिकन अंजीर के पेड़ों को पानी की जरूरत होती है. इसके अलावा ये पेड़ घर के बागीचे में भी फल देता है. तो गार्डनिंग शौकीन लोग इसे घर में भी लगा सकते हैं.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें



Source link