Last Updated:
महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा के माता-पिता और उनके वकील प्रथम दुबे आज राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के सामने पेश हुए, जहां उन्होंने कई बाते कहीं. मोनालिसा के माता-पिता ने बेटी को वापस लाने की गुहार लगाई. उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें फंसाया गया है और फिल्म बनाने के नाम पर केरलम ले गए और वहां पर जाकर शादी कर ली.
मोनालिसा के माता-पिता का बयान आया सामने
प्रयागराज महाकुंभ में माला बेचकर सोशल मीडिया सेंशन बनी मोनालिसा भोंसले ने केरलम में फरमान खान से निकाह करके सभी को चौंका दिया था. बाद में परिवार की तरफ से उनसे वापस लौटने की भी गुहार लगाई गई, लेकिन उन्होंने कहा कि यह उनका निजी फैसला है. फिर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST)की जांच में मोनालिसा नाबालिग पाई गई और उनसे निकाह करने वाले फरमान पर कानूनी शिकंजा कस गया. फरमान पर पोसक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया. बाद में मोनालिसा के माता-पिता ने भी FIR दर्ज करवाई.
मोनालिसा के माता-पिता के वकील प्रथम दुबे ने बताया कि आज उनके माता-पिता को आयोग के सामने पेश किया गया था. आयोग से हमने और उनके माता-पिता ने शिकायत की थी. जबरदस्ती उसको लेकर केरल गए और फिर शादी करवाई गई, जबकि वह नाबालिक है. आयोग की इन्वेस्टिगेशन टीम ने अपनी रिपोर्ट दी है केरल से लेकर महेश्वर तक की इन्वेस्टिगेशन टीम दी गई है. जब कानून के हिसाब से माइनर का कंसेंट मैटर नहीं करता, तो ऐसे में शादी मान्य नहीं होती. आयोग ने कड़े शब्दों में मध्य प्रदेश पुलिस और केरल पुलिस को सख्त निर्देश दिए हैं और कहा है कि 24 घंटे में रिपोर्ट दें. फरमान खान को गिरफ्तार करें.
MP पुलिस को नहीं मिला केरल पुलिस का सहयोग
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने केरल डीजीपी से पूछा कि जब तीन बार नोटिस दिए गए, तो आपने जवाब क्यों नहीं दिया? मध्य प्रदेश पुलिस ने कहा कि हम केरल गए. केरल पुलिस का हमें सहयोग नहीं मिला. इस तरीके की बातें आयोग के सामने कही गई. डॉक्यूमेंट कैसे नकली शामिल किए गए. उसकी जांच चल रही है. एक साल पहले आया, तो डॉक्यूमेंट बने. माता-पिता को पढ़ना नहीं आता है, तो उनके साइन ले लिए गए हैं.
मोनालिसा के माता-पिता ने लगाई गुहार
महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा के माता-पिता ने बताया कि हमारी बच्ची को फिल्मों में काम देंगे. यह कहकर हमें केरल ले जाया गया. हमें फिल्म का लालच दिया कहा कि हम तुम्हारे गानों की एल्बम बनाएंगे और चार-पांच दिन रुकना होगा. तुम्हारी लड़की के 24 गाने बनाएंगे. उसके साथ फिल्म बनाएंगे. यह कहकर हमें केरल ले गए और मुझे कहा कि पुलिस का रोल देंगे. तुम्हें कुछ नहीं करना पड़ेगा.
लेकिन वहां जाने के बाद जब उसकी शादी हुई तो हमें पता ही नहीं चला और हमें वहां से मारपीट के भगा दिया गया. वह लोग हमें दिन भर मंदिर में घुमाते थे. कभी कहीं ले जाते थे. हमें कुछ पता ही नहीं चला. हमें लगा कि हमारी बेटी का भविष्य बन जाएगा. माता-पिता दोनों का कहना है कि बस हमारी बेटी वापस मिल जाए हमारी सरकार से यही मांग है और हमें कुछ नहीं चाहिए हम पिछले डेढ़ महीने से भटक रहे हैं.
About the Author
गोविन्द सिंह जनवरी 2026 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर Senior Sub Editor कार्यरत हैं, जहां वह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ स्टेट टीम का हिस्सा हैं. किस्सागोई के अंदाज में खबरें पेश कर…और पढ़ें