रीवा में कूलर-पंखे बेअसर, गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड: अप्रैल में ही मई-जून जैसे हालात, 25 अप्रैल तक 44 डिग्री के आसार – Rewa News

रीवा में कूलर-पंखे बेअसर, गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड:  अप्रैल में ही मई-जून जैसे हालात, 25 अप्रैल तक 44 डिग्री के आसार – Rewa News




रीवा शहर में अप्रैल के अंतिम सप्ताह में गर्मी ने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ है। बुधवार को अधिकतम तापमान करीब 42 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री दर्ज किया गया, जिससे दिन के साथ-साथ रात में भी उमस बनी हुई है। पिछले तीन दिनों में तापमान में लगातार बढ़ोतरी हुई है। 20 अप्रैल को अधिकतम तापमान करीब 41 डिग्री रहा, जो 21 अप्रैल को 42 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि 22 अप्रैल को पारा 44 डिग्री के करीब दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में राहत के आसार नहीं
मौसम विभाग के अनुसार, 23 से 25 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 44 डिग्री के आसपास बना रह सकता है। यानी फिलहाल लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। गर्मी का असर जनजीवन पर साफ दिख रहा है। दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम हो गई है और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। लोग बोले- कूलर-पंखे भी बेअसर स्थानीय निवासी राहुल तिवारी ने बताया कि इस बार अप्रैल में ही मई-जून जैसी गर्मी पड़ रही है और दोपहर में बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं संगीता मिश्रा का कहना है कि सुबह और रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही, कूलर-पंखे भी असर नहीं कर रहे हैं, जिससे बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा परेशानी हो रही है। लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी जा रही है। आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना है।



Source link