निर्मला सप्रे दलबदल केस:स्पीकर-नेता प्रतिपक्ष के बीच दो घंटे चर्चा: सिंघार बोले; पहले दिए सबूतों पर अध्यक्ष निर्णय लें….उधर, बीना MLA बांट रहीं निमंत्रण – Bhopal News

निर्मला सप्रे दलबदल केस:स्पीकर-नेता प्रतिपक्ष के बीच दो घंटे चर्चा:  सिंघार बोले; पहले दिए सबूतों पर अध्यक्ष निर्णय लें….उधर, बीना MLA बांट रहीं निमंत्रण – Bhopal News




सागर जिले की बीना सीट से कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुनी गई निर्मला सप्रे के दलबदल मामले में आगामी 29 अप्रैल को सुनवाई होनी है। इसके पहले बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच दो घंटे तक लंबी चर्चा हुई। सिंघार ने सप्रे के दलबदल केस से जुड़े दस्तावेज और प्रमाणों के आधार पर विधानसभा अध्यक्ष से एक्शन लेने की बात कही। सिंघार जिस वक्त विधानसभा अध्यक्ष से दलबदल मामले को लेकर चर्चा कर रहे थे। उसी समय बीना विधायक निर्मला सप्रे अपने क्षेत्र में 9 मई से कथावाचक जया किशोरी की कथा में शामिल होने के लिए लोगों को निमंत्रण बांट रहीं थीं। सीएम ने खुद किया था ट्वीट
विधानसभा अध्यक्ष से चर्चा के बाद नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मीडिया से कहा- हम अपना पक्ष तो पहले ही रख चुके हैं। निर्मला सप्रे ने पार्टी के खिलाफ गतिविधियों में हिस्सा लिया। सारे प्रमाण हैं। मुख्यमंत्री जी ने खुद अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया। कई अखबारों की कटिंग हम प्रमाण के साथ दे चुके हैं। बीना की जनता विधानसभा अध्यक्ष जी की निष्पक्षता को देख रही है, क्या वे निष्पक्ष रहेंगे या नहीं? मैं समझता हूं बीना की जनता को न्याय मिलना चाहिए। अध्यक्ष जी को निर्णय लेना है। मुझे लगता है कि सरकार को ये डर लगता है कि बीना में कांग्रेस जीत जाएगी। इसलिए वो चुनाव नहीं कराना चाहती। सरकार चुनाव से भागना चाहती है सिंघार ने कहा- मैं समझता हूं कि सरकार चुनाव से भागना चाहती है। कहीं न कहीं इसका प्रभाव अध्यक्ष के निर्णय पर पड़ सकता है। हमने अध्यक्ष जी से यही कहा है कि हमने पूर्व में जो प्रमाण दिए हैं। उन पर आपको निर्णय करना है। सुप्रीम कोर्ट के कई ऐसे निर्णय हैं, जिनमें 90 दिन के अंदर निर्णय करना होता है। इसमें तो ढाई साल का समय होने जा रहा है। अब अध्यक्ष जी को लोकतंत्र के मंदिर को बचाने के लिए निष्पक्ष निर्णय करना चाहिए। अध्यक्ष जी अगर निर्णय नहीं करेंगे तो हम इस मामले को न्यायालय में रखेंगे। निर्मला सप्रे दलबदल मामले की टाइमलाइन



Source link