Last Updated:
ग्वालियर में बीड़ी सुलगाने के लिए लाइटर जलाने से एक बुजुर्ग की जान चली गई. यह दर्दनाक हादसा माधौगंज क्षेत्र के शीतला माता मंदिर के पास हुआ है. बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई. जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुचीं और शव को निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
ग्वालियर में जलने की वजह से बुजुर्ग की मौत
Gwalior News: ग्वालियर में बीड़ी सुलगाने के लिए एक व्यक्ति ने लाइटर जलाया, लेकिन आग उसकी शर्ट में लग गई. इसके बाद उसे घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी हुई है.
दरअसल ग्वालियर के माधौगंज पुलिस को सूचना मिली थी कि शीतला माता मंदिर के पास 70 वर्षीय काशीराम कुशवाह की आग से झुलसने पर मौत हो गई. उनके साथ यह हादसा सोमवार को हुआ था जानकारी के मुताबिक काशीराम की मानसिक हालत ठीक नहीं थी. काशीराम सोमवार को वह घर के पास मेवाती बाबा के मंदिर के चबूतरे पर बैठे थे. उसी दौरान उन्होंने बीड़ी सुलगाने के लिए लाइटर जलाया, तो उनकी शर्ट में आग लग गई. काशीराम खुद आग नहीं बुझा नही पाए और लोगों को मदद के लिए चिल्लाने लगे.
पुलिस कर रही मामले की जांच
जब तक परिजन और आसपास के लोग उन तक पंहुचे तब तक काशीराम आग में काफी झुलस चुके थे. घायल हालत में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाएगा गया. लेकिन इलाज के 24 घंटे बाद उन्होंने दम तोड़ दिया. वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
आस-पास के सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
ग्वालियर के सीएसपी मनीष यादव ने कहा कि गोविंद कुशवाहा ने बताया कि मेरे पिता जी के कपड़ों में आग लगी हुई थी, जहां उन्होंने बताया कि वह लाइटर से बीड़ी जा रहे थे. इसी वजह से उनके आग उनके कपड़ों तक पहुंच गई. पुलिस इस संबंध में कई दूसरों लोगों से भी बात कर रही है और आस-पास के सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं.
About the Author
गोविन्द सिंह जनवरी 2026 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर Senior Sub Editor कार्यरत हैं, जहां वह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ स्टेट टीम का हिस्सा हैं. किस्सागोई के अंदाज में खबरें पेश कर…और पढ़ें