बल्लेबाजों के सरेंडर से ऋषभ पंत को आया गुस्सा, बोले- बल्लेबाजों ने नीचा दिखाया

बल्लेबाजों के सरेंडर से ऋषभ पंत को आया गुस्सा, बोले- बल्लेबाजों ने नीचा दिखाया


होमखेलक्रिकेट

बल्लेबाजों के सरेंडर से ऋषभ पंत को आया गुस्सा, बोले- बल्लेबाजों ने नीचा दिखाया

Last Updated:

Rishabh Pant Statement: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 40 रनों की करारी हार के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने अपनी बैटिंग यूनिट पर तीखा प्रहार किया है. महज 119 रनों पर सिमटने के बाद पंत ने साफ कहा कि गेंदबाजों ने अपना काम बखूबी किया, लेकिन बल्लेबाजों ने टीम को निराश किया. खुद जीरो पर आउट होने वाले पंत ने कोई भी बहाना बनाने से इनकार करते हुए टीम को आत्ममंथन करने की सलाह दी है.

Zoom

पांचवीं हार के बाद बौखलाए एलएसजी के कप्तान.

नई दिल्ली. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली हार के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत काफी गुस्से में दिखे. 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम महज 119 रनों पर ढेर हो गई, जिसके बाद पंत ने टीम की बल्लेबाजी यूनिट को हार का जिम्मेदार ठहराया. स्कोरकार्ड गवाह है कि लखनऊ की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई. खुद कप्तान ऋषभ पंत 0 पर पवेलियन लौट गए. उनके अलावा आयुष बदोनी और एडेन मार्करम भी खाता खोलने में नाकाम रहे. मिचेल मार्श (55 रन) को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर टिकने का जज्बा नहीं दिखा सका.

ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने मैच के बाद अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, ‘मुझे लगता है कि इसे शब्दों में समझाना मुश्किल है. हमारी बल्लेबाजी हमें नीचा दिखा रही है. हमें इसका जवाब अपने अंदर ही ढूंढना होगा. हम बल्लेबाजी के दौरान थोड़ा समय ले सकते थे, लेकिन मैं कोई बहाना नहीं बनाना चाहता. हमारे गेंदबाजों ने शानदार काम किया था, लेकिन बल्लेबाजों ने हमें निराश किया.’

पांचवीं हार के बाद बौखलाए एलएसजी के कप्तान.

गेंदबाजों ने किया था ‘फैंटास्टिक’ काम
पंत ने अपने गेंदबाजों की तारीफ की जिन्होंने राजस्थान को 159 रनों पर रोक दिया था. मोहम्मद शमी ने पावरप्ले में यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल के विकेट चटकाकर शुरुआत दिलाई थी, जबकि मोहसिन खान और प्रिंस यादव ने मध्य ओवरों में कसी हुई गेंदबाजी की. लेकिन बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन ने गेंदबाजों की मेहनत पर पानी फेर दिया. भले ही टीम 18 ओवरों में ही सिमट गई, लेकिन पंत अभी भी वापसी के प्रति सकारात्मक हैं. उन्होंने कहा, ‘हम अभी भी पॉजिटिव चीजों की ओर देखना चाहते हैं. हम जानते हैं कि हमारे पास ‘फायरपावर’ (आक्रामक खिलाड़ी) है और हमें अपनी काबिलियत पर भरोसा रखना होगा.’

जडेजा के हरफनमौला खेल से हारा लखनऊ सुपर जायंट्स
रविंद्र जडेजा के हरफनमौला खेल और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रन से शिकस्त दी. ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ जडेजा ने 29 गेंद में नाबाद 49 रन की पारी खेलने के बाद गेंदबाजी में भी कमाल दिखाते हुए 29 रन देकर एक विकेट लिया. राजस्थान रॉयल्स ने आठ विकेट पर 159 रन का औसत स्कोर खड़ा करने के बावजूद सुपर जायंट्स को 18 ओवर में महज 119 रन पर आउट कर 40 रन की बड़ी जीत दर्ज की. जोफ्रा आर्चर (20/3) और नांद्रे बर्गर (27/2) ने सुपर जायंट्स के शीर्ष क्रम को झकझोरा, तो वहीं बृजेश शर्मा (18/2), जडेजा और रवि बिश्नोई (23/1) ने मध्य और निचले क्रम को क्रीज पर जमने का मौका नहीं दिया. सुपर जायंट्स के लिए मिचेल मार्श ने 41 गेंदों में सबसे ज्यादा 55 रन का योगदान दिया. उन्हें हालांकि दूसरे छोर से किसी और का साथ नहीं मिला. उनके अलावा निकोलस पूरन (22) और हिम्मत सिंह (15) ही दोहरे अंक में रन बना सके.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें



Source link