Last Updated:
मॉडल से साध्वी बनी हर्षा रिछारिया का नाम एक बार फिर सुर्खियों में है. अभी कुछ दिन पहले ही उन्होंने जीवन से संन्यास लेने की घोषणा की थी. अब संत समाज ने उनके इस फैसले पर कड़ी आपत्ति जताई है. संत समाज का कहना है कि संन्यास एक गंभीर और कठोर तपस्या से जुड़ी परंपरा है, जिसे इस तरह हल्के में नहीं लिया जा सकता. मॉडलिंग करने के बाद अचानक संन्यास लेना पूरी प्रक्रिया का मजाक उड़ाने जैसा है.
हर्षा रिछारिया के संन्यास को लेकर उठा विवाद, संत समाज के अध्यक्ष अनिलानंद महराज ने जताई आपत्ति
उज्जैन. कुंभ से चर्चा में आई हर्षा रिछारिया का नाम एक बार फिर सुर्खियों में है. उनके संन्यास लेने को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है. उनके संन्यास लेने पर संत समाज ने कड़ी आपत्ति जताई है और इसे परंपराओं के खिलाफ बताया है. इस मुद्दे ने धार्मिक और सामाजिक दोनों स्तरों पर बहस छेड़ दी है.
संत समाज के अध्यक्ष अनिलानंद महाराज ने इस पूरे मामले पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस तरह बार-बार संन्यास लेने की प्रक्रिया सनातन परंपराओं का मजाक बना रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब केवल पब्लिसिटी के लिए किया जा रहा है और इसके पीछे विदेशी फंडिंग तक की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता. उनके मुताबिक, इस तरह की गतिविधियां सनातन धर्म की छवि को धूमिल करने की कोशिश हैं.
900 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली- महाराज का तंज
अनिलानंद महाराज ने यह भी कहा कि पहले प्रयागराज सिंहस्थ को प्रभावित करने की कोशिश हुई थी और अब उज्जैन में संन्यास के नाम पर महाकुंभ जैसी धार्मिक व्यवस्था को बिगाड़ने की तैयारी की जा रही है. उन्होंने तीखे शब्दों में कहा, ‘900 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली’, और स्पष्ट किया कि संत समाज इस तरह की गतिविधियों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा.
संन्यास एक गंभीर और कठोर तपस्या
उन्होंने अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष को पत्र लिखकर ऐसे मामलों पर रोक लगाने की मांग की है. साथ ही यह भी कहा कि हाल ही में मॉडलिंग करने के बाद अचानक संन्यास लेना पूरी प्रक्रिया का मजाक उड़ाने जैसा है. संत समाज का कहना है कि संन्यास एक गंभीर और कठोर तपस्या से जुड़ी परंपरा है, जिसे इस तरह हल्के में नहीं लिया जा सकता.
मामले को लेकर संत समाज ने हर्षा रिछारिया से जवाब मांगा है और यहां तक कहा गया है कि उन्हें अपनी निष्ठा साबित करने के लिए ‘अग्नि परीक्षा’ देनी चाहिए. फिलहाल, यह विवाद तूल पकड़ता जा रहा है और आने वाले दिनों में इस पर और प्रतिक्रियाएं सामने आ सकती हैं.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें