अनूपपुर जिले की राजेंद्रग्राम पुलिस ने गुरुवार को बिना नंबर की बोलेरो वाहन से 19 कार्टून अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। पुलिस ने मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा। बरामद शराब की कुल मात्रा 164.880 लीटर है, जिसकी बाजार दर 89,868 रुपये आंकी गई है। घेराबंदी के दौरान भागने का प्रयास मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम डाकिया टोला मेन रोड पर नाकेबंदी की थी। राजेन्द्रग्राम की ओर से आ रही संदिग्ध बोलेरो को रोकने का इशारा करने पर तस्करों ने वाहन की गति बढ़ाकर भागने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा कर घुसरवार गांव के पास वाहन को रोका, जहां से एक आरोपी फरार हो गया और सनेह उर्फ शनि सिंह निवासी सतना को पकड़ लिया गया। पिछली सीट पर मिले 19 कार्टून वाहन की तलाशी लेने पर पिछली सीट पर भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर मिली। इसमें बीयर की 10 पेटियां और मैजिक मूवमेंट, गोवा, रॉयल स्टेज व मैकडॉवेल व्हिस्की की कुल 9 पेटियां शामिल थीं। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह शराब लीलाटोला से अमरकंटक की ओर खपाने के लिए ले जाई जा रही थी। राजेंद्रग्राम थाना प्रभारी पीसी कोल ने बताया आरोपी सनेह सिंह पर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) में केस दर्ज किया है। पुलिस ने अवैध शराब के साथ ही तस्करी में प्रयुक्त बिना नंबर की बोलेरो को भी जब्त कर लिया है। फरार आरोपी की तलाश के लिए क्षेत्र में दबिश दी जा रही है।
Source link