Last Updated:
Indore News: इंदौर के परदेशीपुरा में एक 21 साल की युवती नम्रता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. जान देने से ठीक पहले उसने अपने एक दोस्त को वीडियो कॉल किया था. जब कॉल रिसीव नहीं हुआ, तो उसने आखिरी मैसेज ‘खुश रहना’ भेजा और मौत को गले लगा लिया.
नम्रता (फाइल फोटो)
रिपोर्ट: मिथिलेश गुप्ता
Indore News: इंदौर के परदेशीपुरा इलाके से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां के जनता क्वार्टर में रहने वाली 21 साल की नम्रता ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मौत को गले लगाने से ठीक पहले उसने जो किया, उसे जानकर हर कोई हैरान है.
वीडियो कॉल और आखिरी मैसेज
पुलिस जांच में पता चला है कि आत्महत्या से ठीक पहले नम्रता ने अपने एक युवक दोस्त को वीडियो कॉल किया था. शायद वह आखिरी बार उससे बात करना चाहती थी. लेकिन, उस युवक ने कॉल रिसीव नहीं किया. जब फोन नहीं उठा, तब नम्रता ने उसे व्हाट्सएप पर एक आखिरी मैसेज भेजा, ‘खुश रहना’. यह मैसेज भेजने के कुछ ही देर बाद उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली.
शेयर मार्केट कंपनी में करती थी काम
नम्रता एक शेयर मार्केट से जुड़ी कंपनी में नौकरी करती थी. बताया जा रहा कि इसी कंपनी में काम के दौरान उसकी दोस्ती एक युवक से हुई थी. पुलिस अब उस युवक और नम्रता के बीच के रिश्तों की जांच कर रही है.
पुलिस की कार्रवाई और जांच
घटना की सूचना मिलते ही परदेशीपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह के अनुसार, पुलिस ने नम्रता का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है.
पुलिस अब मोबाइल में मौजूद चैट, कॉल रिकॉर्ड्स और अन्य साक्ष्यों को खंगाल रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही कि आखिर ऐसी क्या वजह थी, जिसने एक युवती को इतना आत्मघाती कदम उठाने पर मजबूर कर दिया. फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की हर पहलू से बारीकी से जांच की जा रही है.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें