मैहर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र में पपरा मोड़ पर गुरुवार रात करीब 7:30 बजे एक तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में एक नाबालिग सहित दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों घायलों को उपचार के लिए तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में भर्ती कराया गया है। गोविंदगढ़ में शादी में शामिल होने जा रहे थे देवदहि निवासी अभिषेक यादव (20) और राजबहोर उर्फ पंडित यादव (17) बाइक पर सवार होकर गोविंदगढ़ एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। पपरा मोड़ के पास सामने से आ रहे अनियंत्रित हाइवा ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक उछलकर सड़क पर गिर गए और उन्हें गंभीर चोटें आईं। डायल-112 ने अस्पताल पहुंचाया हादसे की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। आरक्षक गुड्डू पटेल और चालक रामधनी वर्मा ने स्थानीय नागरिकों की सहायता से दोनों घायलों को वाहन से रामनगर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति पर डॉक्टर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस ने दर्ज किया मामला रामनगर थाना पुलिस ने घटना के बाद हाइवा चालक पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और फरार हाइवा चालक की तलाश जारी है।
Source link