मंदसौर में बाइक-डंपर की टक्कर. युवक गंभीर घायल: मंदिर से लौटते समय हादसा, चेहरे पर गंभीर चोट, रतलाम रेफर – Mandsaur News

मंदसौर में बाइक-डंपर की टक्कर. युवक गंभीर घायल:  मंदिर से लौटते समय हादसा, चेहरे पर गंभीर चोट, रतलाम रेफर – Mandsaur News




मंदसौर जिले के करजू गांव से गुरुवार रात एक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा करजू गांव स्थित शासकीय स्कूल के पास हुआ, जहां बाइक और डंपर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। घायल युवक की पहचान राहुल पिता रामदयाल पाटीदार (26), निवासी करजू थाना भावगढ़ के रूप में हुई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से राहुल को तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। चेहरे पर गंभीर चोट, हाथ-पैर भी जख्मी
डॉक्टरों के अनुसार राहुल के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं और उसका मुंह पूरी तरह से जख्मी हो चुका है। इसके अलावा उसके हाथ और पैरों में भी चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। मंदिर से लौटते समय हुआ हादसा
राहुल के पिता रामदयाल पाटीदार ने बताया कि राहुल खेती करता है और आकोदड़ा स्थित कालका माता मंदिर में दर्शन कर गांव लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात डंपर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद डंपर चालक फरार
प्राथमिक जानकारी के अनुसार हादसे के बाद डंपर चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। डॉक्टरों के मुताबिक राहुल की हालत थोड़ी गंभीर बनी हुई है। ऐसे में प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया जाएगा।



Source link