देवास में 26 अप्रैल को 2220 परीक्षार्थी देंगे MPPSC परीक्षा: संभागीय पर्यवेक्षक ने निरीक्षण किया, तीन स्तर पर जांच के बाद प्रवेश – Dewas News

देवास में 26 अप्रैल को 2220 परीक्षार्थी देंगे MPPSC परीक्षा:  संभागीय पर्यवेक्षक ने निरीक्षण किया, तीन स्तर पर जांच के बाद प्रवेश – Dewas News



मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 रविवार, 26 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। देवास जिला मुख्यालय पर इस परीक्षा में 2,220 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

.

संभागीय पर्यवेक्षक रमन सिंह सिकरवार (सेवानिवृत्त डीआईजी, उज्जैन रेंज) ने शुक्रवार को देवास के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा की तैयारियों का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिला मुख्यालय पर कुल 7 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर निरीक्षण के लिए उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है, जिसमें अधिकारी और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

प्रारंभिक परीक्षा दो सत्रों में होगी। सामान्य अध्ययन का प्रथम प्रश्न पत्र सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगा। सामान्य अभिरुचि परीक्षण का द्वितीय प्रश्न पत्र दोपहर 2:15 बजे से शाम 4:15 बजे तक चलेगा।

परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर 90 मिनट पहले पहुंचना अनिवार्य होगा। दोनों सत्रों में परीक्षार्थियों की त्रिस्तरीय जांच की जाएगी, जिसके बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा।



Source link