मैहर में नाबालिग से रेप का आरोपी गिरफ्तार: शादी का झांसा देकर दो बार किया गलत काम; पुलिस ने यूपी से पकड़ा – Maihar News

मैहर में नाबालिग से रेप का आरोपी गिरफ्तार:  शादी का झांसा देकर दो बार किया गलत काम; पुलिस ने यूपी से पकड़ा – Maihar News




मैहर कोतवाली पुलिस ने एक नाबालिग से रेप करने वाले 26 वर्षीय आरोपी राज सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने शादी का झांसा देकर पीड़िता का शारीरिक शोषण किया था। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे मैहर उप जेल भेज दिया गया है। एक साल पहले मिले थे पुलिस के अनुसार, पीड़िता की पहचान वर्ष 2025 में राज सिंह से हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। पीड़िता ने 16 अप्रैल को थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि आरोपी ने नवंबर 2025 में उसे पहली बार मैहर बुलाया और उसके साथ रेप किया। होटल में दोबारा रेप किया शिकायत में उल्लेख है कि आरोपी ने 12 अप्रैल 2026 को पीड़िता को दोबारा मैहर बुलाया। यहां एक होटल में उसने शादी का झांसा देकर फिर से नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता ने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर मामले की जानकारी दी, जिसके आधार पर पुलिस ने तत्काल प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। कौशांबी से आरोपी को पकड़ा इसके बाद पुलिस ने आरोपी राज सिंह को उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से गिरफ्तार किया। आरोपी पिपरी थाना क्षेत्र के ग्राम केरई का रहने वाला है। कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई के बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।



Source link