भोपाल रेल मंडल में 70वें रेल सेवा पुरस्कार समारोह का आयोजन न्यू नर्मदा क्लब में किया गया। कार्यक्रम में 13 विभागों के कुल 43 कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य, अनुशासन और सुरक्षित रेल संचालन में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में सांस्कृतिक एवं लोकनृत्य प्रस्तुतियां भी आयोजित की गईं। मंडल रेल प्रबंधक पंकज त्यागी ने कर्मचारियों को पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने कहा कि रेलवे 24 घंटे संचालित होती है और कर्मचारी दिन-रात मेहनत करते हैं। यह कार्यक्रम उनके योगदान को सम्मान देने के लिए आयोजित किया गया है। 12 श्रेणियों में दी गईं शील्ड कार्यक्रम में विभिन्न श्रेणियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्टेशनों और इकाइयों को 12 दक्षता शील्ड भी प्रदान की गईं। कर्मचारियों की भूमिका पर जोर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने कहा कि सम्मानित कर्मचारियों ने प्रशासनिक दक्षता, तकनीकी कुशलता और सुरक्षित संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। समारोह में अपर मंडल रेल प्रबंधक अभिराम खरे, योगेंद्र बघेल, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी विजय सिंह सहित कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। भोपाल स्टेशन पर होल्डिंग एरिया और नया फुट ओवरब्रिज मंजूर मंडल रेल प्रबंधक पंकज त्यागी ने बताया कि भोपाल स्टेशन पर भीड़ प्रबंधन के लिए होल्डिंग एरिया बनाया जाएगा और तीसरे फुट ओवर ब्रिज (FOB) को भी मंजूरी मिल चुकी है। उन्होंने आगे कहा कि रेलवे इस साल यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए समर स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ा रहा है। पिछले वर्ष लगभग 11 हजार विशेष ट्रेनें चलाई गई थीं, जो इस साल 18 हजार तक पहुंच सकती हैं। स्काउट एंड गाइड की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी, देखें…
Source link