उज्जैन में शादी से एक हफ्ते पहले दुल्हन लापता: माता-पिता शादी की पत्रिका बांटने गए थे, परिजनों ने लव-जिहाद का आरोप लगाया – Ujjain News

उज्जैन में शादी से एक हफ्ते पहले दुल्हन लापता:  माता-पिता शादी की पत्रिका बांटने गए थे, परिजनों ने लव-जिहाद का आरोप लगाया – Ujjain News




उज्जैन के पंवासा क्षेत्र में रहने वाली एक युवती शादी से एक हफ्ते पहले घर से गायब हो गई। उस समय माता-पिता शादी की पत्रिका बांटने गौतमपुरा रिश्तेदारों के घर गए हुए थे। इस दौरान लड़की के लापता होने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने एक अन्य धर्म से जुड़े युवक पर आरोप लगाते हुए लव जिहाद की आशंका जताकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। युवती की शादी 1 मई को तय थी और घर में सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। शनिवार से हल्दी की रस्म शुरू होने वाली थी। गुरुवार को जब माता-पिता गौतमपुरा से लौटे तो बेटी घर पर नहीं मिली। बाद में जानकारी मिली कि वह महफूज उर्फ मोनू नाम के युवक के साथ घर से गई है। इसके बाद परिजनों ने गुरुवार देर रात पंवासा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पहले भी दर्ज हुआ था मामला परिजनों का आरोप है कि करीब एक साल पहले महफूज ने युवती के साथ दुष्कर्म किया था, जिसके चलते वह जेल भी गया था। अब वही युवक दोबारा लड़की को अपने साथ ले गया है। युवती के पिता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी खुद को एक गैंग का सदस्य बताकर परिवार को धमकाता था और कई बार डराने की कोशिश कर चुका है। पिता के अनुसार, युवती करीब डेढ़ लाख रुपए के जेवर और एक लाख रुपए नकद लेकर घर से गई है। मामले में सीएसपी पुष्पा प्रजापति ने बताया कि युवती के लापता होने पर अपहरण का केस दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी को पहले भी जेल भेजा जा चुका है, जबकि युवती की शादी निकट थी।



Source link