भोपाल में 7 घंटे तक बिजली कटौती, 45 इलाकों समेत गांवों में हाहाकार

भोपाल में 7 घंटे तक बिजली कटौती, 45 इलाकों समेत गांवों में हाहाकार


Last Updated:

भोपाल में मेंटेनेंस के नाम पर 45 से ज्यादा इलाकों में 2 से 7 घंटे तक बिजली कटौती की जा रही है. गर्मी के बीच लंबी कटौती से लोगों की परेशानी बढ़ गई है. शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी हालात खराब हैं, जहां दिनभर बिजली नहीं रहती और शाम को भी लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

मध्‍य प्रदेश की राजधानी भोपाल समेत अन्‍य इलाकों में बिजली कटौती से लोग परेशान हैं.

भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल समेत ग्रामीण इलाकों में लंबी बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. शहर के करीब 45 इलाकों में मेंटेनेंस कार्य के नाम पर 2 से 7 घंटे तक बिजली बंद रखने का शेड्यूल जारी किया जा रहा है. हालांकि लोगों का कहना है कि निर्धारित समय से कहीं ज्यादा देर तक बिजली गुल रहती है, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है. गर्मी के इस मौसम में लंबी कटौती ने हालात और ज्यादा खराब कर दिए हैं. राजधानी में 7 घंटे का शटडाउन और ग्रामीण इलाकों में 12 से 14 घंटों तक बिजली नहीं मिल रही है. लोगों का कहना है कि सरकारी दफ्तरों के खाली कमरों में कूलर, एसी और पंखे सुबह से शाम तक चल रहे हैं, लेकिन हमें घरों में बिना बिजली के रहना पड़ रहा है.

स्थिति सिर्फ शहर तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीण इलाकों में हालात और ज्यादा गंभीर बताए जा रहे हैं. कई गांवों में सुबह से लेकर शाम तक बिजली नहीं रहती. जब शाम को सप्लाई बहाल होती है तो लो वोल्टेज की समस्या सामने आती है. इससे न केवल घरेलू काम प्रभावित हो रहे हैं, बल्कि छोटे कारोबार और खेती-किसानी पर भी असर पड़ रहा है. लोग लगातार शिकायत कर रहे हैं, लेकिन समाधान नहीं मिल रहा है. बिजली कंपनियों ने कस्‍टमर केयर सेंटर्स में

किन इलाकों में कब कटेगी बिजली
बिजली कंपनी द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार अलग-अलग समय पर शहर के क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी. जनता नगर, पंचवटी, नबी बाग, कमला नगर, पारस नगर सहित कई इलाकों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी. यह सबसे लंबी कटौती मानी जा रही है. शाहजहांनाबाद, नूर महल रोड, अशोका कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी. अमृतपुरी, गोपाल नगर, निर्मल नगर, नागार्जुन और अन्य क्षेत्रों में सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक बिजली नहीं रहेगी. वहीं अंसल ग्रीन, जानकी अपार्टमेंट और वंदना नगर जैसे क्षेत्रों में दोपहर 3 बजे तक कटौती होगी.

लोगों में बढ़ता गुस्सा, ग्रामीण इलाकों में भारी कटौती
स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली जाने का समय तो तय कर दिया जाता है, लेकिन आने का कोई भरोसा नहीं रहता. कई बार 2-3 घंटे की कटौती 6-7 घंटे तक खिंच जाती है. ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था और भी बदतर बताई जा रही है. दिनभर बिजली नहीं रहती और रात में भी वोल्टेज की समस्या बनी रहती है. भीषण गर्मी के बीच लंबी बिजली कटौती ने लोगों की दिक्कतें कई गुना बढ़ा दी हैं. दिन के समय पंखे और कूलर बंद रहने से बुजुर्गों और बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है.

About the Author

Sumit verma

सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्‍थानों में सजग जिम्‍मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प…और पढ़ें



Source link