मुरैना में दिनदहाड़े सूने घर से बाइक चोरी: महावीर पुरा में गैरेज से स्प्लेंडर ले उड़े 2 बदमाश; वारदात CCTV में कैद – Morena News

मुरैना में दिनदहाड़े सूने घर से बाइक चोरी:  महावीर पुरा में गैरेज से स्प्लेंडर ले उड़े 2 बदमाश; वारदात CCTV में कैद – Morena News



कोतवाली थाना क्षेत्र के महावीर पुरा इलाके में गुरुवार (23 अप्रैल) दोपहर दिनदहाड़े एक सूने घर से बाइक चोरी का मामला सामने आया है। दो बाइक सवार बदमाश कौशल दंडोतिया के घर में घुसे और गैरेज में खड़ी काले रंग की हीरो स्प्लेंडर बाइक (MP 06 ZK 7924) चोरी कर

.

दोपहर 3:09 बजे आए चोर, सूना घर देख गैरेज में घुसे

जानकारी के अनुसार, महावीर पुरा इलाके की महावीर गली में रहने वाले कौशल दंडोतिया (पुत्र उपेंद्र दंडोतिया) के घर पर गुरुवार दोपहर 3:09 बजे दो बाइक सवार बदमाश पहुंचे। उन्होंने पहले घर को सुनसान देखा और अपनी बाइक दरवाजे पर रोक दी। इसके बाद वे आराम से घर के अंदर घुसे और गैरेज में रखी काले रंग की हीरो स्प्लेंडर बाइक को बाहर निकालकर फरार हो गए।

पड़ोस और कॉलोनी के CCTV में बाइक ले जाते दिखे बदमाश

दिनदहाड़े हुई चोरी की यह पूरी घटना पड़ोस में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में दोनों चोर स्पष्ट रूप से घर के पास रुकते, अंदर घुसते और बाइक बाहर निकालकर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वारदात के बाद जब कॉलोनी के अन्य स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, तो दोनों बदमाश चोरी की गई बाइक को लेकर जाते हुए कैमरे में कैद मिले हैं।

टीआई बोले- फुटेज मिले हैं, पुलिस टीम तलाश में जुटी

घटना के बाद बाइक मालिक कौशल दंडोतिया ने कोतवाली थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को जांच में लिया है। मामले को लेकर कोतवाली टीआई अमित भदौरिया ने बताया, “बाइक चोरी की शिकायत मिली है। सीसीटीवी भी आया है, अन्य सीसीटीवी भी खंगाले हैं। चोर दिखाई दे रहे हैं। अभी पहचान नहीं हुई है। पुलिस टीम चोरों की तलाश में जुटी है।”



Source link