25 चौके, 15 छक्के और 277 रन, रोहित के 264 रन का रिकॉर्ड ध्वस्त करने वाला बैटर

25 चौके, 15 छक्के और 277 रन, रोहित के 264 रन का रिकॉर्ड ध्वस्त करने वाला बैटर


होमखेलक्रिकेट

25 चौके, 15 छक्के और 277 रन, रोहित के 264 रन का रिकॉर्ड ध्वस्त करने वाला बैटर

Last Updated:

unbreakable cricket records narayan jagadeesan 277 runs: तमिलनाडु के नारायण जगदीसन लिस्ट-ए में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने 2022 में 277 रन की पारी खेलकर रोहित शर्मा का 264 रन का रिकॉर्ड तोड़ा था. बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले में जगदीसन ने सिर्फ 141 गेंदों में 25 चौके और 15 छक्कों की मदद से यह पारी खेलकर इतिहास रचा.

Zoom

नारायण जगदीशन का वर्ल्ड रिकॉर्ड.

नई दिल्ली. जब-जब वनडे क्रिकेट के रिकॉर्ड्स की बात होगी, तब-तब भारतीय दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा की श्रीलंका के खिलाफ खेली गई 264 रन अविश्वसनीय और ऐतिहासिक पारी का जिक्र जरूर होगा. 2014 में ‘हिटमैन’ ने गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए रिकॉर्डबुक में खलबली मचा दी थी. 173 गेंदों का सामना करते हुए रोहित ने 33 चौके और 9 छक्कों के साथ 264 रन ठोके, जो वनडे में किसी बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सबसे बड़े स्कोर का विश्व रिकॉर्ड है. हालांकि, 2022 में भारत के एक बल्लेबाज ने रोहित के ‘वनडे फॉर्मेट’ में बनाए इस रिकॉर्ड को ध्वस्त करने का कारनामा कर हर किसी को चौंका दिया. दरअसल, यह इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं घरेलू क्रिकेट में देखने को मिला. क्रिकेट के गलियारों में 277 रनों की एक पारी ने वाकई सनसनी मचा दी थी.

यह कारनामा करने वाले बल्लेबाज तमिलनाडु के नारायण जगदीशन हैं. उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी 2022 में तमिलनाडु की ओर से खेलते हुए अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ यह यादगार पारी खेली थी. रोहित शर्मा वनडे इंटरनेशनल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज जरूर हैं, लेकिन जगदीशन ने इस पारी से उन्हें लिस्ट-ए क्रिकेट में पीछे छोड़ दिया. जगदीसन लिस्ट-ए में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए. उन्होंने एलिस्टेयर ब्राउन (268 रन) और रोहित शर्मा (264 रन) को पीछे छोड़कर इतिहास रचा.

नारायण जगदीसन ने 2022 में खेली थी 277 रन की पारी.

25 चौके और 15 छक्कों से मचाया तहलका
जगदीशन ने अपनी पारी में 25 चौके और 15 छक्के जड़े थे. ओपनिंग करने उतरे जगदीसन ने लगभग 200 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए यह रन बनाए. इस मैच में जगदीशन और साई सुदर्शन के बीच पहले विकेट के लिए 416 रनों की साझेदारी हुई, जो लिस्ट-ए क्रिकेट में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है. तमिलनाडु ने निर्धारित 50 ओवरों में 506/2 का स्कोर खड़ा किया, जो पुरुषों के लिस्ट-ए क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है. इसी मैच के साथ उन्होंने लिस्ट-ए क्रिकेट में लगातार 5 शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड भी बनाया. उनसे पहले कुमार संगकारा ने वर्ल्ड कप में लगातार 4 शतक लगाए थे.

लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत का बनाया रिकॉर्ड
तमिलनाडु की टीम ने इस ऐतिहासिक मैच में अरुणाचल प्रदेश को मात्र 71 रनों पर ढेर कर दिया और 435 रनों के विशाल अंतर से जीत दर्ज की. एम सिद्धार्थ ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट चटकाए. रनों के अंतर के मामले में यह लिस्ट-ए क्रिकेट के इतिहास की सबसे बड़ी जीत है. इससे पहले यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के क्लब ‘समरसेट’ के नाम था. उन्होंने 1990 में डेवन (Devon) को 346 रनों से हराया था. तमिलनाडु ने 32 साल पुराने इस रिकॉर्ड को बड़े अंतर से तोड़कर इतिहास रचा.

About the Author

Shivam Upadhyay

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें



Source link