Kamal Nath Launch ‘Main Bhi Maryada Purushottam’ Campaign Against BJP ‘Main Bhi Shivraj’ | ‘मैं भी शिवराज’ के जवाब में कमलनाथ ने सोशल मीडिया पर छेड़ा हैशटैग ‘मैं भी मर्यादा पुरुषोत्तम’ अभियान

Kamal Nath Launch ‘Main Bhi Maryada Purushottam’ Campaign Against BJP ‘Main Bhi Shivraj’ | ‘मैं भी शिवराज’ के जवाब में कमलनाथ ने सोशल मीडिया पर छेड़ा हैशटैग ‘मैं भी मर्यादा पुरुषोत्तम’ अभियान


भोपाल23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश उपचुनाव में कांग्रेस ने भाजपा के मैं हूं शिवराज के जवाब में मैं भी बनूंगा मर्यादा पुरुषोत्तम अभियान शुरू कर दिया है।

  • एक दिन पहले ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की थी ‘मैं भी शिवराज’ अभियान की शुरुआत
  • उपचुनाव को लेकर आरोप-प्रत्यारोप के साथ ही सोशल मीडिया पर पोस्टर वार भी चल रहा है

मध्य प्रदेश की राजनीति में साधु-शैतान के बाद अब ‘मर्यादा पुरुषोत्तम’ की एंट्री हो गई है और कांग्रेस अब पूरी तरह भगवान राम की शरण में पहुंच गई है। कोरोनाकाल में डिजिटल हो रहे चुनाव प्रचार में कांग्रेस की ओर से सोशल मीडिया पर “मैं भी बनूंगा मर्यादा पुरुषोत्तम” कैंपेन शुरु किया है। कांग्रेस का यह कैंपेन भाजपा के ‘मैं भी शिवराज कैंपेन’ का जवाब माना जा रहा है।

इस कैंपेन में कांग्रेस ने अपने नेता कमलनाथ को मर्यादा पुरुषोत्तम बताते हुए कहा कि यह लड़ाई सत्ता हरण करने वाले साधु (रावण) और मर्यादा पुरुषोत्तम (श्रीराम) के बीच है। सोशल मीडिया पर कैंपेन को लॉन्च करते हुए जो पोस्टर जारी किया गया है, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की फोटो लगाकर लिखा गया है कि “मैं भी बनूंगा मर्यादा पुरुषोत्तम”।

कांग्रेस का अभियान।

कांग्रेस का अभियान।

मध्यप्रदेश के उपचुनाव में भगवान राम के नाम पर राजनीति का सिलसिला अयोध्या में राममंदिर के शिलान्यास से ही शुरु हो गया था। अयोध्या में राममंदिर के शिलान्यास के समय कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में उत्सव बनाया था और प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मर्यादा पुरुषोत्तम राम का बड़ा पोस्टर लगा था। वहीं जैसे-जैसे चुनाव प्रचार बढ़ता गया भगवान राम के नाम पर सियासत तेज होती गई। इसके पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मंगलवार को कमलनाथ पर निशाना साधते हुए इस कैंपेन की शुरुआत की थी।

सोशल मीडिया पर पोस्टर जारी

भाजपा के ‘मैं भी शिवराज’ कैंपेन के जवाब में कमलनाथ ने ‘मैं भी बनूंगा मर्यादा पुरुषोत्तम’ कैंपेन की शुरुआत पोस्टर जारी करके की गई है। इस पोस्टर के जरिए उसने भाजपा को सत्ता हरण करने वाला रावण बताया है। कांग्रेस ने कहा कि उपचुनावों की लड़ाई सत्ता हरण करने वाले रावण और मर्यादा पुरुषोत्तम के बीच है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कमलनाथ पर निशाना साधते हुए इस कैंपेन की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा था कि “अगर गरीब होना गुनाह है तो मैं भी शिवराज.” इस कैंपेन की शुरू होने की जानकारी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने ट्वीटर पर #MaiBhiShivraj करके दी थी.

कांग्रेस ने किया था मैं हूं शिवराज अभियान पर तंज
वहीं, ‘मैं भी शिवराज’ कैंपेन पर कांग्रेस ने पलटवार भी किया था। कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने ट्वीट कर कहा कि प्रदेश में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। राज्य में 7 माह में 1 लाख से अधिक संक्रमित मरीज आ चुके हैं। जबकि इस महामारी से ढाई हजार के करीब मौतें हो चुकी हैं। किसानों की आत्महत्याओं का अंतहीन सिलसिला जारी है, फिर भी ‘मैं भी शिवराज’ या यूं कहें “आप ही हैं यमराज”,कहां होंगे “महाराज”? अब कहां जाएंगे बिकाऊ राजनैतिक “कसाब”?

कांग्रेस ने कहा- मैं भी नौटंकीबाज ट्रॉय करो

शिवराज जी को ग़रीब बताने वाले भाजपा के 24 घंटे के अभियान को भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ही नकारा। अपनी डीपी तक नहीं बदली। भाजपा नेतागण व कार्यकर्ता गण अभियान का हिस्सा बन हंसी का पात्र नहीं बनना चाहते है क्योंकि शिवराज जी की ग़रीबी की सच्चाई को सभी भली भांति जान लें। कांग्रेस ने कहा था कि ‘मैं भी शिवराज’ कैंपेन तो चला नहीं, मैं भी नौटंकी बाज ट्राय करके देखो, शायद चल जाए।





Source link