पति को भेजा बाजार, पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, फिर कॉल करके बताई ये बात

पति को भेजा बाजार, पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, फिर कॉल करके बताई ये बात


Last Updated:

मध्य प्रदेश के गुना से बहुत ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां तीन साल पहले प्रेम विवाह करने वाली एचडीएफसी बैंक की प्रोजेक्ट मैनेजर ने आत्महत्या कर ली. उसने पति को पहले बाजार सामान लाने के लिए भेज दिया. इसके बाद खुद जहर खा लिया और बाद में पति को कॉल करके बताया कि उसने जहर खा लिया है. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

Zoom

गुना में बैंक की प्रोजेक्ट मैनेजर ने उठाया खौफनाक कदम

गुना शहर की विंध्याचल कॉलोनी में रहने वाली एचडीएफसी बैंक की प्रोजेक्ट मैनेजर ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली. मृतिका की पहचान दिव्या मिश्रा (33) पत्नी दीपेंद्र मिश्रा के रूप में हुई है. वह मूल रूप से रीवा के जेपी नगर, नौबस्ती की रहने वाली थी और वर्तमान में अपने पति के साथ गुना में विंध्याचल कॉलोनी में रह रही थी.

तीन साल पहले हुआ था प्रेम विवाह
जानकारी के अनुसार दिव्या और दीपेंद्र का विवाह तीन साल पहले हुआ था. यह एक प्रेम विवाह (लव मैरिज) था. दिव्या पेशेवर रूप से काफी सफल थीं और एचडीएफसी बैंक में प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर कार्यरत थीं. जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम पति ऑफिस से वापस आया, तो उसे घर का सामान लेने बाजार भेज दिया. कुछ देर बाद बाजार से ही पति ने पत्नी को कॉल कर पूछा कि कुछ और तो नहीं लाना, तो दिव्या ने फोन पर ही उससे कहा कि मैंने जहर खा लिया है. पति भागते हुए घर पहुंचा और दिव्या को ले जा कर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया.

इलाज के दौरान तोड़ा दम
शनिवार सुबह करीब 7 बजे डॉक्टरों ने दिव्या को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया. यहां तहसीलदार की मौजूदगी में डॉक्टरों के पैनल द्वारा शव का पोस्टमार्टम किया गया. पति पत्नी के बीच किसी तरह का विवाद नहीं था. दिव्या ने यह कदम क्यों उठाया? यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है. कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम का जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया.

प्रेम विवाह के महज तीन साल के भीतर एक सफल बैंक अधिकारी द्वारा इस तरह मौत को गले लगाने की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस परिजनों और करीबियों के बयान दर्ज कर रही है, ताकि घटना के पीछे की असल वजह सामने आ सके. मृतिका के मायके पक्ष के लोग भी रीवा से गुना पहुंच गए हैं. पुलिस मामले की हर पहलू से गहनता से जांच कर रही है.

About the Author

गोविन्द सिंहSenior Sub Editor

गोविन्द सिंह जनवरी 2026 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर Senior Sub Editor कार्यरत हैं, जहां वह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ स्टेट टीम का हिस्सा हैं. किस्सागोई के अंदाज में खबरें पेश कर…और पढ़ें



Source link