MP में NEET UG एग्जाम के लिए साइबर कमांडो होंगे तैनात, पेपर लीक और फर्जीवाड़े पर कसी नकेल

MP में NEET UG एग्जाम के लिए साइबर कमांडो होंगे तैनात, पेपर लीक और फर्जीवाड़े पर कसी नकेल


Last Updated:

मध्य प्रदेश में 3 मई को होने वाली NEET 2026 परीक्षा में पेपर लीग और फर्जीवाड़े को रोकने के तैयारियां कर ली गई हैं. अब डीजीपी कैलाश मकवाणा ने इसकी तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि निष्पक्षता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए. बताया जा रहा है कि तमाम सेंटर्स पर साइबर कमांडो को तैनात किया जाएगा.

Zoom

MP में नीट एग्जाम के लिए तैनात होंगे साइबर कमांडो (AI तस्वीर)

रिपोर्ट-रमाकांत दुबे

NEET UG 2026 परीक्षा को लेकर मध्य प्रदेश में इस बार अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है. पेपर लीक, नकल गिरोह और अफवाह फैलाने वालों पर लगाम कसने के लिए अब परीक्षा की निगरानी साइबर कमांडो के हवाले भी की जाएगी. मध्य प्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाना ने सभी जिलों को सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा है कि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित होनी चाहिए. राज्य के 30 जिलों में बनाए गए 283 परीक्षा केंद्रों पर विशेष सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे, जहां करीब 1 लाख 18 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे.

इस बार सुरक्षा व्यवस्था को हाईटेक बनाने के लिए राज्य के 38 साइबर कमांडो को विशेष रूप से तैयार किया गया है. ये कमांडो नेटवर्क सुरक्षा, CCTV मॉनिटरिंग, SOP के पालन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों की रिपोर्टिंग जैसे महत्वपूर्ण कार्य संभालेंगे.

डीजीपी ने बैठकर तैयारियों की समीक्षा की
डीजीपी कैलाश मकवाना ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि परीक्षा से 72 घंटे पूर्व कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक खुद सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करेंगे. डीजीपी कैलाश मकवाना के निर्देश पर चंबल रेंज सहित संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखी जाएगी. साथ ही साथ बॉर्डर वाले इलाकों में विशेष सतर्कता रखने के निर्देश दिए गए हैं.

संवेदनशील क्षेत्रों खासकर चंबल रेंज और सीमावर्ती इलाकों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं. इन क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के लिए विशेष निगरानी व्यवस्था लागू की जाएगी. प्रशासन का कहना है कि इस बार किसी भी तरह की गड़बड़ी या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि NEET UG 2026 परीक्षा निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके.

About the Author

गोविन्द सिंहSenior Sub Editor

गोविन्द सिंह जनवरी 2026 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर Senior Sub Editor कार्यरत हैं, जहां वह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ स्टेट टीम का हिस्सा हैं. किस्सागोई के अंदाज में खबरें पेश कर…और पढ़ें



Source link