New station to be built in Bardabhujurg, two-lane road from Sheopur station to canal will be uprooted | नया स्टेशन बर्धाबुजुर्ग में बनेगा, पटरी उखाड़कर श्योपुर स्टेशन से नहर तक बनेगी टू-लेन सड़क

New station to be built in Bardabhujurg, two-lane road from Sheopur station to canal will be uprooted | नया स्टेशन बर्धाबुजुर्ग में बनेगा, पटरी उखाड़कर श्योपुर स्टेशन से नहर तक बनेगी टू-लेन सड़क


श्योपुर11 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • नया स्टेशन बनने से पुराने स्टेशन की जमीन राजस्व विभाग रेलवे से वापस लेगा

नैरोगेज को ब्रॉडगेज में परिवर्तित करने के प्लान के तहत जिला मुख्यालय का नया रेलवे स्टेशन बर्धाबुजुर्ग गांव में बनेगा। अब शहर के शिवपुरी रोड पर बने नैरोगेज के स्टेशन की भूमि को वापस लेने के लिए राजस्व विभाग रेलवे प्रबंधन को नोटिस देगा। सालों पहले स्टेशन बनाने के लिए राजस्व विभाग ने ही यह भूमि रेलवे को आवंटित की थी। इस भूमि पर करीब 80 फीट चौड़ी टू-लेन सड़क बनाई जाएगी। यह सड़क करीब डेढ़ किमी की होगी। इसकी कार्रवाई श्योपुर एसडीएम के द्वारा की जाएगी। यह सड़क पटरी उखाड़कर बनाई जाएगी।

नैरोगेज रेल लाइन को अब ब्रॉडगेज में परिवर्तित किया जा रहा है। इसे लेकर श्योपुर का मुख्य स्टेशन बर्धाबुजुर्ग गांव में तय किया गया है, जो कि शहर से काफी दूर है। वही शिवपुरी रोड पर स्थित नैरोगेज के पुराने रेलवे स्टेशन को बंद कर दिया जाएगा।

इस पर अब राजस्व विभाग के अफसरों का कहना है कि वह रेल रूट और रेलवे को दी गई राजस्व की उक्त भूमि को अब वापस लेंगे ताकि, इस पर शिवपुरी रोड से नहर तक नया रूट बन सके जो कि 80 फीट चौड़ा होगा। इससे शहर को न सिर्फ एक नया रूट मिलेगा बल्कि, पाली रोड से आने वाले कई वाहनों को शहर से होकर नहीं गुजरना पड़ेगा।

पाली रोड पर भारी वाहनों से मुक्ति मिलेगी, मार्केट होगा डवलप
स्टेशन रोड शिवपुरी रोड से जुड़ेगा और इसे नहर तक जोड़ दिया जाएगा। ऐसे में पाली रोड पर शिवपुरी रोड के लिए आने वाला ट्रैफिक सलापुरा नहर से ही डायवर्ट हो जाएगा। इससे पाली रोड पर भारी वाहन से निजात मिलेगी और एक वैकल्पिक बायपास के तौर पर यह रोड लोगों के लिए फायदेमंद साबित होगा।

साथ ही इस एरिया में सरकारी भूमि पर नपा द्वारा दुकानों का निर्माण कराया जाएगा। इससे इस पूरे रुट पर एक नया मार्केट डवलप होगा, जिससे न सिर्फ नपा को आमदनी होगी बल्कि, लोगों के लिए भी रोजगार मिलेगा।

नए बस स्टैंड के लिए जमीन तलाशी, शहर में नहीं घुसेंगी बसें

वर्तमान में बस स्टैंड शहर के बीच में पाली रोड पर है, यहां बसों की आवाजाही शहर के बीच से है। इससे भी कई बार जाम व लोगों ट्रैफिक में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। प्रशासन ने शहर के बस स्टैंड को भी शिफ्ट करने की योजना बनाई है।

इसके लिए बगवाज क्षेत्र में जमीन चिह्नित की गई है जहां बस स्टैंड का संचालन किया जाएगा। नए रुट बनने से यहां से बड़ौद रोड, शिवपुरी रोड के लिए आसानी से बसें आ जा सकेंगी। इससे ईदगाह रोड नए रूप में डवलप हो जाएगा।

इधर… ईदगाह रोड से वार्ड क्रमांक-2 होते हुए बड़ौदा रोड तक 80 फीट रोड की प्लानिंग…

शहर का ईदगाह रोड फिलहाल सिंगल रुट है, इस पर वाहनों की आवाजाही भी नही क्योंकि, बगवाज व वार्ड क्रमांक 2 में पहुंचकर यह सकड़ा है और इससे वाहन नही निकल पाते है। लेकिन अब नपा के जरिए एसडीएम ने इसे डवलप करने की योजना बनाई है।

जिसे 80 फीट चौड़ा बनाते हुए वार्ड क्रमांक 2 से जोड़ते हुए करबला रोड से बड़ौदा रोड तक लाया जाएगा। इसके बीच में आने वाले मकानों में होने वाली टूटफूट की भरपाई भी नगर पालिका के द्वारा की जाएगी ताकि टूट-फूट होने पर किसी को आपत्ति न हो। इससे यह रुट सुबाह चौराहा से भी कनेक्ट होगा और बड़ौदा रोड से भी।

ईदगाह रूट के डवलप होने से यह होंगे फायदें

ईदगाह रोड को वार्ड क्रमांक 2 से जोड़ने के साथ ही इसे आगे बढ़ाते हुए करबला घाट होते हुए बड़ौदा रोड पर मिलाने की बड़ी तैयारी की गई है। इससे बड़ौदा से आने वाले लोगों को भी शिवपुरी रोड पर पहुंचने के लिए शहर के भीतर से घुसकर जाने की जरुरत नही होगी और वह सीधे करबला रूट से ईदगाह होते हुए शिवपुरी रोड पर पहुंच जाएंगे। इससे नए रुट के मिलने के साथ ही आस-पास की जमीनों की न सिर्फ कीमत बढ़ेगी बल्कि, लोग यहां नए रुट पर दुकानें भी खुल सकेंगे और इन्हें रोजगार का अवसर मिलेगा।

जमीन वापस लेने के लिए रेलवे को देंगे नोटिस
पूर्व में राजस्व विभाग ने शहर में रेलवे स्टेशन स्थापित करने के लिए जमीन दी थी, लेकिन अब नई रेल लाइन के चलते स्टेशन यहां से शिफ्ट हो जाएगा। इसलिए उक्त जमीन को रेलवे से वापस लेने के लिए नोटिस देंगे ताकि, यहां से नया रोड डवलप कर सके। इसके अलावा ईदगाह रोड को वार्ड 2 से 80 फीट रोड से जोड़ेंगे ताकि, शहर का ट्रैफिक लोड कम हो जाए। इसके लिए प्लानिंग चल रही है।
-रुपेश उपाध्याय, एसडीएम, श्योपुर



Source link