सस्ते में आउट हुए प्रियांश, जीत के बाद प्रीति जिंटा ने पेट पर मारा मुक्का

सस्ते में आउट हुए प्रियांश, जीत के बाद प्रीति जिंटा ने पेट पर मारा मुक्का


होमखेलक्रिकेट

सस्ते में आउट हुए प्रियांश, जीत के बाद प्रीति जिंटा ने पेट पर मारा मुक्का

Last Updated:

पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 264 रन का रिकॉर्ड रन चेज कर धमाका कर दिया. यह टीम की इस सीजन लगातार छठी जीत है. मुकाबले में मिली रिकॉर्ड तोड़ जीत के बाद टीम की को ओनर प्रीति जिंटा हद से ज्यादा खुश नजर आई. उन्होंने मस्ती मे ओपनर प्रियांश आर्या को पंच दे मारा

Zoom

प्रियांश आर्या के साथ मस्ती करती पंजाब किंग्स की को ओनर प्रीति जिंटा

नई दिल्ली. पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रिकॉर्डतोड़ रन चेज कर एक यादगार पल बना दिया. टूर्नामेंट के इतिहास में कभी भी किसी टीम ने ऐसे लक्ष्य का पीछा नहीं किया था. केएल राहुल की 152 रन की बेमिसाल पारी के दम पर 2 विकेट पर 264 रन का पहाड़ खड़ा कर दिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरे पंजाब ने इसे कप्तान श्रेयस अय्यर की नाबाद अर्धशतकीय पारी के दम पर 18.5 ओवर में ही 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया. प्रभसिमरन सिंह ने ओपनिंग में धमाकेदार शुरुआत दी.

शानदार जीत के बाद टीम की सह-मालकिन प्रीति जिंटा और युवा बल्लेबाज प्रियांश आर्य के बीच मजेदार बातचीत ने सबका ध्यान खींच लिया. जिंटा जब मैदान पर जश्न मनाने आईं, तो उन्होंने आर्य के पेट पर मजाकिया अंदाज में एक हल्का पंच मारा. इससे आर्य एकदम से हैरान हो गए. उनका यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. कमेंट्री बॉक्स से रवि शास्त्री ने भी इस पल को खास बना दिया और कहा, “ओह, ये तो अच्छा पंच था.”



Source link