अशोकनगर में रात 12 से सुबह 5 बजे तक दबिश: पुलिस ने 144 वारंटी किए गिरफ्तार, 100 से अधिक बदमाशों की जांच की – Ashoknagar News

अशोकनगर में रात 12 से सुबह 5 बजे तक दबिश:  पुलिस ने 144 वारंटी किए गिरफ्तार, 100 से अधिक बदमाशों की जांच की – Ashoknagar News




अशोकनगर पुलिस ने शनिवार-रविवार की दरमियानी रात अपराध नियंत्रण के लिए एक बड़ा अभियान चलाया। इस ‘कॉम्बिंग गश्त’ में कुल 144 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 89 स्थायी और 55 गिरफ्तारी वारंटी शामिल हैं। अभियान के दौरान 61 लिस्टेड गुंडा-बदमाशों और 46 हिस्ट्रीशीटरों की भी सघन जांच की गई। पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के निर्देश पर यह कार्रवाई रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक चली, जिसमें 250 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। कई थानों की पुलिस ने मिलकर की कार्रवाई
पुलिस टीमों ने आदतन अपराधियों के घरों पर औचक दबिश दी और असामाजिक तत्वों की देर रात तक जांच की। यह अभियान कोतवाली, देहात, चंदेरी, ईसागढ़, मुंगावली सहित जिले के सभी थाना क्षेत्रों में चलाया गया। थाना कोतवाली में 16 स्थायी और 7 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए। चंदेरी में 17 स्थायी वारंट और ईसागढ़ में सर्वाधिक 20 स्थायी वारंट निष्पादित हुए। अन्य थाना क्षेत्रों में भी कई वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि कॉम्बिंग गश्त का मुख्य उद्देश्य जिले में सक्रिय असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण पाना और अपराधों में कमी लाना है। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।



Source link