अशोकनगर में कल 4 घंटे बंद रहेगी बिजली सप्लाई: सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक कटौती; मेंटेनेंस के चलते कई कॉलोनियों में असर – Ashoknagar News

अशोकनगर में कल 4 घंटे बंद रहेगी बिजली सप्लाई:  सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक कटौती; मेंटेनेंस के चलते कई कॉलोनियों में असर – Ashoknagar News




अशोकनगर शहर के 33/11 केवी पछाड़ीखेड़ा उपकेंद्र से जुड़े कई इलाकों में सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के सहायक प्रबंधक ने इसकी जानकारी दी है। कंपनी के अनुसार यह कटौती सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगी। इस दौरान उपकेंद्र में पुराने विद्युत उपकरणों को बदलकर नए उपकरण लगाए जाएंगे, जिससे भविष्य में बिजली व्यवस्था बेहतर हो सके। तुलसी सरोवर फीडर के ये इलाके प्रभावित इस फीडर से जुड़े पुरानी गल्ला मंडी प्रांगण, पुराना मंडी रोड, दुबे कॉलोनी, संस्कृति मैरिज गार्डन, विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी वाली गली, सोनी कॉलोनी, पछाड़ीखेड़ा रोड, यादव कॉलोनी, डॉक्टर कॉलोनी और लेक सिटी क्षेत्र में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। करवला फीडर के क्षेत्रों में भी असर करवला फीडर के तहत कुड़ीघाट, कोलुआ रोड, इंद्रप्रस्थ कॉलोनी, रामविहार कॉलोनी, नहर कॉलोनी, शंकर कॉलोनी, कबीरा रोड सहित आसपास की कॉलोनियों और बाईपास रोड के इलाके भी प्रभावित होंगे। बिजली कंपनी ने बताया कि काम की स्थिति के अनुसार बिजली बंद या चालू करने का समय आवश्यकतानुसार बदला भी जा सकता है।



Source link