टीकमगढ़ में 99 जोड़ों का सामूहिक विवाह: 96 हिंदू, 3 मुस्लिम जोड़े नवदंपती बने; मुख्यमंत्री योजना से मिला लाभ – Tikamgarh News

टीकमगढ़ में 99 जोड़ों का सामूहिक विवाह:  96 हिंदू, 3 मुस्लिम जोड़े नवदंपती बने; मुख्यमंत्री योजना से मिला लाभ – Tikamgarh News




टीकमगढ़ जिले के जतारा में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत एक सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया। अक्षय तृतीया के अवसर पर रविवार को हुए इस आयोजन में कुल 99 जोड़ों ने विवाह किया। इनमें से 96 जोड़ों का विवाह हिंदू रीति-रिवाजों से संपन्न हुआ, जबकि 3 जोड़ों का निकाह मुस्लिम परंपरा के अनुसार कराया गया। यह सम्मेलन जनपद पंचायत जतारा अंतर्गत शारदा मंदिर मातृ धाम छिपरी में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जतारा विधायक हरिशंकर खटीक ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा संचालित यह योजना समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। यह बेटियों के विवाह में आर्थिक सहयोग प्रदान कर परिवारों को राहत देती है और सामाजिक एकता को मजबूत करती है। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने कहा कि शासन की मंशा है कि हर पात्र हितग्राही को योजनाओं का लाभ समय पर और पारदर्शी तरीके से मिले। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को सुखद एवं समृद्ध दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं। अतिथियों ने प्रत्येक नवविवाहित जोड़े को 49 हजार रुपये का चेक और शासन द्वारा निर्धारित सामग्री व आर्थिक सहायता प्रदान की। ये हुए कार्यक्रम में शामिल इस अवसर पर जतारा विधायक हरिशंकर खटीक, जिला पंचायत अध्यक्ष उमिता राहुल सिंह, पूर्व विधायक पृथ्वीपुर डॉ. शिशुपाल यादव, जतारा जनपद अध्यक्ष रेखा महेश यादव, अजय सिंह यादव, मीरा खरे, संध्या सोनी, स्वप्निल तिवारी, मोहन सिंह गौर, गणेश आदिवासी, एसडीएम जतारा संजय कुमार दुबे, उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग सौरभ तिवारी, एसडीओपी अभिषेक गौतम सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।



Source link