Indore Crime: इंदौर में सरेराह कार रोककर दंपति से लूट, वीडियो वायरल से दहशत

Indore Crime: इंदौर में सरेराह कार रोककर दंपति से लूट, वीडियो वायरल से दहशत


Last Updated:

इंदौर के एरोड्रम क्षेत्र में सरेराह गुंडागर्दी का मामला सामने आया है. एक बदमाश ने कार रोककर दंपति को धमकाया और डेढ़ साल की बच्ची के सामने पैसे लूट लिए. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं. आरोपी की तलाश जारी है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

इंदौर में गुंडागर्दी करते हुए युवक का वीडियो वायरल हो रहा है.

मिथिलेश गुप्‍ता
इंदौर.
शहर में खुलेआम गुंडागर्दी का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने शहर की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. एरोड्रम क्षेत्र में दिनदहाड़े एक बदमाश ने चलती कार को जबरन रुकवाया और उसमें सवार दंपति को न सिर्फ धमकाया बल्कि उनकी डेढ़ साल की मासूम बच्ची के सामने ही पैसे छीन लिए. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया है. इसमें  बदमाश हाथों में लठ लिए धमकाता नजर आ रहा है.

यह घटना सिर्फ एक लूट नहीं, बल्कि सड़क पर बढ़ती बेखौफ बदमाशी की तस्वीर भी पेश करती है. जिस तरह आरोपी ने परिवार को निशाना बनाया और लंबे समय तक उन्हें डराता रहा, वह शहर में सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि आरोपी बिना किसी डर के कार रोकता है और लठ के साथ दंपति को धमकाता है.

कैसे हुई पूरी वारदात
जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने कार चालक पर टक्कर मारने का आरोप लगाते हुए गाड़ी रुकवाई. इसके बाद वह अचानक आक्रामक हो गया और हाथ में लठ लेकर कार के पास पहुंचा. उसने चालक को जान से मारने की धमकी दी और कार पर हमला करने की कोशिश की. कार में मौजूद दंपति लगातार अपनी छोटी बच्ची का हवाला देकर उसे छोड़ने की गुहार लगाते रहे. लेकिन आरोपी ने उनकी एक नहीं सुनी और धमकाते हुए पैसे निकालने को मजबूर किया.

बच्ची के सामने बनी दहशत की स्थिति
घटना का सबसे डरावना पहलू यह रहा कि पूरी वारदात के दौरान डेढ़ साल की बच्ची भी कार में मौजूद थी. दंपति लगातार बच्ची की सुरक्षा को लेकर चिंतित थे. वीडियो में महिला की आवाज सुनाई देती है, जिसमें वह आरोपी से विनती कर रही है कि बच्ची को नुकसान न पहुंचाए. इसके बावजूद आरोपी लगातार आक्रामक बना रहा. घटना के दौरान महिला ने साहस दिखाते हुए अपने मोबाइल से पूरी वारदात रिकॉर्ड कर ली. यही वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई है. वायरल वीडियो ने मामले को गंभीर बना दिया है और अब पुलिस पर त्वरित कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है.

इंदौर पुलिस पर सवाल, शिकायत लेकर कहा- जाओ बाद में आना 
घटना के बाद पीड़ित दंपति जब शिकायत लेकर एरोड्रम थाने पहुंचे तो उन्हें तुरंत एफआईआर दर्ज कराने के बजाय आवेदन देकर अगले दिन आने को कहा गया.  इस रवैये ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं. आम लोगों का कहना है कि अगर समय पर कार्रवाई होती तो आरोपी को तुरंत पकड़ा जा सकता था. इंदौर जैसे शहर में इस तरह की घटनाएं चिंता बढ़ाने वाली हैं. सड़कों पर इस तरह खुलेआम गुंडागर्दी यह दिखाती है कि अपराधियों के मन में कानून का डर कम होता जा रहा है.

प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती
वायरल वीडियो के अब इंदौर पुलिस का दावा कर रही है कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी. लेकिन पुलिस अपनी कार्यशैली को लेकर चुप है. थाने में दंपति को दिलासा और राहत की उम्‍मीद थी. बड़ा सवाल यह है कि क्या ऐसी घटनाओं पर रोक लग पाएगी? यह मामला केवल एक वारदात नहीं, बल्कि शहरी सुरक्षा व्यवस्था के लिए चेतावनी है. अगर समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो इस तरह की घटनाएं और बढ़ सकती हैं.

About the Author

Sumit verma

सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्‍थानों में सजग जिम्‍मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प…और पढ़ें



Source link