कक्षा 6 से 8वीं तक की छुट्टी: सागर में बढ़ती गर्मी देखकर आदेश; कल से 30 अप्रैल तक अवकाश – Sagar News

कक्षा 6 से 8वीं तक की छुट्टी:  सागर में बढ़ती गर्मी देखकर आदेश; कल से 30 अप्रैल तक अवकाश – Sagar News




सागर में लगातार गर्मी का असर बढ़ रहा है। दिन का तापमान 43 डिग्री के पार पहुंच गया। स्कूल जाने वाले छोटे बच्चे गर्मी से परेशान हैं। बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए सागर कलेक्टर प्रतिभा पाल के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन ने कक्षा 6वीं से कक्षा 8 वीं तक के विद्यार्थियों की छुट्टी करने का आदेश जारी किया है। कल यानी 27 अप्रैल से 30 अप्रैल तक 8वीं तक के विद्यार्थियों की छुट्टी रहेगी। जारी आदेश के अनुसार, जिले में तापमान अधिक होने और आगामी दिनों में तापमान में वृद्धि होने की संभावना को ध्यान में रखा है। इसी कारण शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ने की संभावना को देखते हुए 6वीं से कक्षा 8वीं तक के सभी शासकीय, अशासकीय, केन्द्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, आई.सी.एस.ई., सी.बी.एस.ई. और अन्य मान्यता प्राप्त सभी शालाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए 27 से 30 अप्रैल तक का अवकाश घोषित किया गया है। कक्षा 9 वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए अध्यापन का समय सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक यथावत रहेगा। शिक्षक विद्यालय में उपस्थित रहकर विद्यालयीन कार्य करेंगे। शासन द्वारा पूर्व से निर्धारित परीक्षा आदि आवश्यक कार्यक्रम यथावत समय सारणी अनुसार संचालित रहेंगे। इससे पहले 23 अप्रैल को नर्सरी से कक्षा 5वीं की छुट्टी घोषित की गई थी। 14 अप्रैल को गर्मी बढ़ने पर स्कूलों का समय बदलकर सुबह 7.30 बजे से 12 बजे तक किया गया था।



Source link