बुरहानपुर जिले की खकनार पुलिस ने ग्राम जामनिया रोड पर जुआ खेलते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई सिविल ड्रेस में मजदूर बनकर दबिश देकर की, जिससे आरोपियों को भनक तक नहीं लगी और वे जुआ खेलते हुए पकड़े गए। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने जुआ और सट्टे पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी के तहत, देर रात पुलिस को सूचना मिली जिसके बाद टीआई अभिषेक जाधव अपनी टीम के साथ सिविल ड्रेस में मौके पर पहुंचे। मजदूर के वेश में होने के कारण आरोपी पुलिस टीम को पहचान नहीं पाए। घेराबंदी कर 6 आरोपियों को पकड़ा मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर जुआ खेल रहे छह आरोपियों को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में विजेश (24) पिता मोजीलाल मावस्कर निवासी ग्राम रगई, वीरेंद्र (30) पिता भारत सूर्यवंशी निवासी खकनार कला, उमेश (35) पिता प्रकाश जाधव निवासी खकनार कला, गोपाल (32) पिता हरिश्चंद्र ढोले निवासी खकनार खुर्द, अतुल (40) पिता सुभाष पाटिल निवासी खकनार कला और सुनील (50) पिता भूरा महाजन निवासी खकनार कला शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से नकदी और ताश के पत्ते जब्त किए हैं।
Source link