जबलपुर के गांव में हैलीकॉप्टर से आई दुल्हन: दूल्हा-दुल्हन से ज्यादा उसी पर टिकी नजरें; दूल्हे के पिता बोले- बेटे की इच्छा पूरी की – Jabalpur News

जबलपुर के गांव में हैलीकॉप्टर से आई दुल्हन:  दूल्हा-दुल्हन से ज्यादा उसी पर टिकी नजरें; दूल्हे के पिता बोले- बेटे की इच्छा पूरी की – Jabalpur News




जबलपुर जिले के गौर-पड़रिया गांव में एक किसान ने अपने बेटे की शादी को यादगार बनाने के लिए अनोखा तरीका अपनाया। विदाई के लिए हेलीकॉप्टर बुलवाया गया, जिसमें दूल्हा-दुल्हन गांव पहुंचे। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गांव के मालगुजार गोकल पटेल (अप्पू) ने अपने बेटे अर्पित पटेल की शादी को खास बनाने के लिए हेलीकॉप्टर का इंतजाम किया। 25 अप्रैल को नुनसर स्थित अंश मैरिज गार्डन में बेलखाडू के ग्राम भीटा निवासी संतोष पटेल की बेटी मोनिका के साथ अर्पित का विवाह संपन्न हुआ। शादी की रस्में पूरी होने के बाद रविवार सुबह विदाई का वक्त आया। आमतौर पर जहां विदाई सड़क मार्ग से होती है, वहीं इस बार नवदंपती हेलीकॉप्टर से रवाना हुए। दूल्हा अर्पित, दुल्हन मोनिका और अपनी बहन के साथ हेलीकॉप्टर में सवार होकर अपने पैतृक गांव के लिए रवाना हुए। हेलीकॉप्टर देखने उमड़ा गांव जैसे ही हेलीकॉप्टर गौर-पड़रिया गांव पहुंचा, उसे देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। कई लोगों ने पहली बार हेलीकॉप्टर को इतने करीब से देखा। स्थिति यह रही कि गांव वाले दूल्हा-दुल्हन से ज्यादा हेलीकॉप्टर को देखने में उत्साहित नजर आए। गांव पहुंचने पर नवदंपति का भव्य स्वागत किया गया। बहू का गृह प्रवेश भी पारंपरिक रस्मों के साथ शाही अंदाज में कराया गया। इस अनोखी पहल की पूरे इलाके में चर्चा हो रही है और लोग इसे “रॉयल विदाई” का नाम दे रहे हैं।



Source link