Last Updated:
बुरहानपुर के रहने वाले सुरेश ने की नौकरी कोरोना काल में छूट गई थी जिसके बाद उन्होंने हार नहीं मानी और अपना खुद का काम शुरू कर दिया. आज वह अपने केले के चिप्स के कारोबार से अच्छी कमाई कर रहे हैं. इस काम से उन्हें आसानी से सालाना 4 लाख की कमाई हो जाता है.
बुरहानपुर. मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में आज भी कई युवा ऐसे हैं कि जब उनकी नौकरी छूट जाती है तो उनको काफी संघर्ष करना पड़ता है. लेकिन कुछ लोग ऐसे है कि वह अपनी मेहनत के बदौलत सफल हो जाते है. आज हम आपको एक ऐसे ही सफल युवक की कहानी बता रहे हैं. शिकारपुरा क्षेत्र में रहने वाले सुरेश जिरगे ने 12 साल तक एमआर का काम किया, लेकिन कोरोना काल में उनकी नौकरी छूट गई. उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और ₹40000 का लोन लेकर केला चिप्स का व्यवसाय शुरू कर दिया. शुरुआती दौर में काफी संघर्ष करना पड़ा लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और लगातार संघर्ष करते गए. आज वह हर साल तीन से चार लाख रुपए की कमाई कर रहे है और दो लोगों को रोजगार दे रहे है. इस काम में उनकी पत्नी और उनकी माता भी उनको सहयोग कर रही है.
लोकल 18 की टीम को केला चिप्स का बिजनेस करने वाले सुरेश ने जानकारी देते हुए बताया कि मैं पहले एमआर की नौकरी करता था. कोरोना काल में मेरी नौकरी छूट गई. मुझे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था. मेरी मां और मेरी पत्नी ने मुझे केला चिप्स का बिजनेस का आइडिया दिया. मैंने 40 हजार रुपए का लोन लेकर केला चिप्स का व्यापार शुरू किया. लोगों को मेरी चिप्स पसंद आने लगे. मैं ताजा केले के चिप्स बनाता हूं जो लोग पसंद करते हैं और मैं स्थानीय बाजार से लेकर महाराष्ट्र के बाजार में भी बेचता हूं जिससे हर साल में तीन से चार लाख रुपए की कमाई कर लेता हूं, अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा ग्रहण करवाना मेरा उद्देश्य है.
4 साल से चला रहा हूं केला चिप्स का व्यापार
सुरेश बताते हैं कि मेरे द्वारा 4 साल से केला चिप्स का व्यवसाय किया जा रहा है. शुरुआती दौर में मुझे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था. लेकिन मैंने हिम्मत नहीं हारी. मैं रोज नहीं निकल पाता था. संघर्ष करता गया उसी का नतीजा रहा कि आज मैं सक्सेस हो गया हूं. मेरे द्वारा तैयार केला चिप्स लोगों को बहुत पसंद आते हैं. मैं मसालेदार केला चिप्स बनाता हूं. स्थानीय बाजार से ही केला खरीद लेता हूं जिससे मेरी और भी बचत हो जाती है.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें