वृंदावन के ऋषभ महाराज दंडवत यात्रा करते उज्जैन पहुंचे: नलखेड़ा से शुरू हुई यात्रा, लक्ष्य चारधाम और 12 ज्योतिर्लिंग दर्शन – Ujjain News

वृंदावन के ऋषभ महाराज दंडवत यात्रा करते उज्जैन पहुंचे:  नलखेड़ा से शुरू हुई यात्रा, लक्ष्य चारधाम और 12 ज्योतिर्लिंग दर्शन – Ujjain News




वृंदावन के 23 वर्षीय ऋषभ महाराज दंडवत यात्रा करते हुए उज्जैन पहुंचे हैं। उन्होंने यह यात्रा आगर के नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी धाम से शुरू की है। ऋषभ महाराज ने बताया कि मैंने 7 साल की उम्र में घर छोड़ दिया था और अपना जीवन भगवान लड्डू गोपाल को समर्पित कर दिया। मैंने 11 साल तक नंगे पैर पैदल यात्रा की, जिसमें वे लड्डू गोपाल को अपने साथ लेकर चले। इस 11 वर्षीय यात्रा के दौरान मैंने 5 लाख 58 हजार 742 किलोमीटर की दूरी तय की है। इसमें नेपाल, भूटान, चीन सहित पांच देशों की पैदल यात्रा शामिल थी, जहां उन्होंने बाल गोपाल के साथ भ्रमण किया। मां बगलामुखी ने सपने में दर्शन दिए ऋषभ महाराज ने अपनी वर्तमान दंडवत यात्रा 6 मार्च 2026 को नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी मंदिर से शुरू की। उन्होंने बताया कि उन्हें मां बगलामुखी ने सपने में दर्शन दिए थे, जिसके बाद उन्होंने यह यात्रा प्रारंभ की। उनका संकल्प है कि वे अपने आराध्य लड्डू गोपाल को चारधाम, 12 ज्योतिर्लिंग और 42 शक्तिपीठों के दर्शन करवाएंगे। चूंकि वे एक दिन में लगभग 3 किलोमीटर ही चल पाते हैं, इस यात्रा को पूरा करने में लगभग 70 वर्ष का समय लग सकता है। उज्जैन पहुंचने पर स्थानीय निवासियों ने ऋषभ महाराज का शहर भर में कई स्थानों पर स्वागत किया।



Source link