छिंदवाड़ा में शॉर्ट सर्किट से सब्जी मंडी में आग: फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद पाया काबू – Chhindwara News

छिंदवाड़ा में शॉर्ट सर्किट से सब्जी मंडी में आग:  फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद पाया काबू – Chhindwara News




छिंदवाड़ा शहर के गुरैया रोड स्थित सब्जी मंडी में सोमवार शाम 7 बजे अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की शुरुआत एक दुकान से हुई और देखते ही देखते पास की दुकानों तक फैलने लगी। इस दौरान “श्याम राव दौड़के एंड संस” नाम की दुकान इसकी चपेट में आ गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दुकान का बड़ा हिस्सा जलकर क्षतिग्रस्त हो चुका था। आग बुझाने के दौरान पानी डाले जाने से गोदाम में रखी प्याज भी पूरी तरह भीग गई, जिससे अतिरिक्त नुकसान हुआ। मीटर के पास हुई स्पार्किंग
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। बताया जा रहा है कि बिजली के खंभे से आई लाइन के पास मीटर के नजदीक स्पार्किंग हुई, जिससे फाइबर में आग भड़क गई और धीरे-धीरे फैलती चली गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। स्थानीय लोगों की सतर्कता के चलते आग ज्यादा दुकानों तक नहीं फैल पाई, वरना लाइन से लगी दुकानों में बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल, नुकसान का आकलन नहीं हो सका है।



Source link