मुरैना-बानमौर में आरके टायर फैक्ट्री में आग लगी: शाम 6 बजे ब्लोअर में अचानक लगी आग; दमकल की दो गाड़ियों ने पाया काबू – Morena News

मुरैना-बानमौर में आरके टायर फैक्ट्री में आग लगी:  शाम 6 बजे ब्लोअर में अचानक लगी आग; दमकल की दो गाड़ियों ने पाया काबू – Morena News




मुरैना के बानमौर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक पुराने टायर प्रोसेसिंग यूनिट में मंगलवार शाम अचानक भीषण आग लग गई। यह फैक्ट्री आरके टायर इंडस्ट्रीज के नाम से संचालित है, जहां पुराने टायरों से तेल निकालने और उन्हें रिफिल करने का काम किया जाता है। जानकारी के अनुसार शाम करीब 6 बजे फैक्ट्री के ब्लोअर सिस्टम में अचानक आग लग गई, जिसने कुछ ही समय में भीषण रूप ले लिया। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना की सूचना मिलते ही बानमौर और मुरैना से दमकल दल मौके पर पहुंचा। मुरैना से पहुंची दमकल की दो गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने में दमकलकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। बार-बार सुलगती रही आग दमकल टीम प्रभारी रामजीवन उपाध्याय के अनुसार, आग पर काबू पाने के बाद भी कुछ देर तक रुक-रुककर लपटें उठती रहीं, जिससे फायर टीम को लगातार निगरानी करनी पड़ी। घटना के बाद पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। फैक्ट्री में हुए नुकसान और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।



Source link