धार में पिकअप वाहन पलटा, 4 की मौत: मृतकों में बच्चे भी शामिल; कई लोग गंभीर घायल, 40 से ज्यादा मजदूर थे सवार – Dhar News

धार में पिकअप वाहन पलटा, 4 की मौत:  मृतकों में बच्चे भी शामिल; कई लोग गंभीर घायल, 40 से ज्यादा मजदूर थे सवार – Dhar News




मध्यप्रदेश के धार में बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया। चिकलिया स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास मजदूरों से भरा एक पिकअप वाहन पलट गया। वाहन में 40 से 45 मजदूर सवार बताए जा रहे हैं। हादसे में 4 लोगों की मौत की खबर है। मृतकों में बच्चों के शामिल होने की भी जानकारी सामने आई है। वहीं कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग तुरंत बचाव में जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों और मृतकों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। देखें तस्वीरें….

खबर अपडेट की जा रही है…



Source link