जबलपुर क्रूज हादसा: मौसम खराब, बारिश का अलर्ट… फिर क्यों घटी दुर्घटना?

जबलपुर क्रूज हादसा: मौसम खराब, बारिश का अलर्ट… फिर क्यों घटी दुर्घटना?


Last Updated:

जबलपुर के बरगी डैम में एक क्रूज के डूबने की वजह से चार लोगों की मौत हो गई. वहीं कई लोग अभी लापता बताए जा रहे हैं. प्रशासन की कई टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं. बताया जा रहा है कि बारिश का अलर्ट पहले ही जारी किया गया था, लेकिन फिर भी क्रूज का संचालन हो रहा था. अब इस पर जबलपुर के कलेक्टर ने सब साफ किया है.

Zoom

जबलपुर में क्यों हुआ क्रूज हादसा

Jabalpur Cruise Sink: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में बरगी बांध पर एक टूरिस्ट क्रूज के पलटने के बाद अब तक चार शव बरामद किए गए हैं, जबकि कई यात्री अभी भी लापता हैं और बचाव अभियान जारी है. जबलपुर के कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि अचानक मौसम बहुत ज्यादा खराब हो जाने की वजह से नाव डूब गई, जिसके चलते यह हादसा हुआ. इस घटना के बाद करीब 14-15 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया. अब तक चार शव बरामद किए गए हैं और उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.

कलेक्टर ने बताया कि तुरंत चलाए गए बचाव कार्यों की मदद से कई लोगों की जान बचाई जा सकी. लापता लोगों की तलाश जारी है. कई एजेंसियों को तुरंत बचाव कार्य में लगा दिया गया था. राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल, स्थानीय पुलिस और अन्य आपदा प्रबंधन इकाइयों की टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं और बचाव अभियान बिना किसी रुकावट के जारी हैं.

बारिश का जारी किया था अलर्ट
जिले में मौसम के हालात पर जवाब देते हुए कलेक्टर ने कहा कि हालांकि बारिश का अलर्ट जारी किया गया था, लेकिन तूफान की गंभीरता का अंदाजा नहीं था. उन्होंने कहा कि रेस्क्यू टीमें डैम एरिया में पानी और आस-पास के एरिया को स्कैन करते हुए इंटेंसिव सर्च ऑपरेशन चला रही हैं. मुश्किल हालात के बावजूद ऑपरेशन युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि मौसम की स्थिति खराब थी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया था. ऐसी कोई आशंका नहीं थी कि इतनी बड़ी घटना घट सकती है. इसे एक अप्रत्याशित घटना माना जा रहा है और इसकी जांच चल रही है. सुरक्षा प्रोटोकॉल सहित सभी पहलुओं की जांच की जाएगी.

क्रूज में पहले भरा पानी, फिर पलटा
शुरुआती जांच में पता चला है कि तेज हवा के झोंकों ने क्रूज का संतुलन बिगाड़ दिया, जिससे पानी अंदर घुस गया और क्रूज पलट गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मौसम बहुत तेजी से खराब हुआ, जिससे बचाव के लिए कोई कदम उठाने का बहुत कम समय मिल पाया, जिस समय क्रूज पलटा. उस वक्त उसमें 30 से ज्यादा लोग सवार थे. प्रशासन की तरफ से अभी तक 17 लोगों को बचाया जा चुका है.

About the Author

गोविन्द सिंहSenior Sub Editor

गोविन्द सिंह जनवरी 2026 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर Senior Sub Editor कार्यरत हैं, जहां वह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ स्टेट टीम का हिस्सा हैं. किस्सागोई के अंदाज में खबरें पेश कर…और पढ़ें



Source link