नर्मदापुरम में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी: गर्मी से मिली राहत, खरीदी केंद्रों पर किसानों ने अपने गेहूं को तिरपाल से ढंका – narmadapuram (hoshangabad) News

नर्मदापुरम में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी:  गर्मी से मिली राहत, खरीदी केंद्रों पर किसानों ने अपने गेहूं को तिरपाल से ढंका – narmadapuram (hoshangabad) News




नर्मदापुरम में गुरुवार शाम को अचानक से मौसम ने करवट ली। तेज हवाओं के साथ काले बादल छा गए। शाम 6.30 बजे से पांच मिनट तक तेज बूंदाबादी भी हुई। जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। मौसम में बदलाव के चलते दिन के तापमान में भी 2 डिग्री की गिरावट हुई। बारिश के चलते नर्मदापुरम अनाज मंडी में समर्थन मूल्य केंद्रों पर किसानों में अफरा तरफा मची। गेहूं भरकर खड़े ट्रैक्टर ट्रालियों को किसानों ने टीनशेड में खड़े किया गया। ताकि गेहूं गीला न हो जाएं। वहीं जिलेभर में खुले में और वेयरहाउस परिसर में बने केंद्रों पर गेहूं बेचने आएं किसानों की चिंता बढ़ गई है। तीन दिन ऐसा ही मौसम रह सकता है
फसल को भीगने से बचाने के लिए किसान तिरपाल से ढांक रहे। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो, तीन दिन हवा, बिजली, बारिश का मौसम बन रहेगा। गेहूं चना खरीदी केंद्रों के प्रभारियों को केंद्र पर तिरपाल समेत बारिश से फसलों को बचाने के इंतजाम करने के निर्देश दिए गए है।



Source link