Last Updated:
Bhuvneshwar Kumar T20 Record: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 42वें मैच में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को भले ही गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार मिली हो, लेकिन टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. भुवनेश्वर टी20 फॉर्मेट में 350 विकेट लेने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बने हैं.
आरसीबी के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार
नई दिल्ली: डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी की. भुवी ने अपने चार ओवर के स्पेल में सिर्फ 28 रन देकर 3 विकेट लिए. यही कारण है कि 156 रन के टारगेट को हासिल करने में गुजरात टाइटंस की टीम हांफ गई. हालांकि, भुवनेश्वर कुमार ने आरसीबी के लिए अच्छी गेंदबाजी की तो लेकिन टीम को जीत नहीं मिल पाई, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया.
दरअसल, भुवनेश्वर कुमार ने टी20 फॉर्मेट में 350 विकेट पूरे कर लिए. इस फॉर्मेट में इस आंकड़े को छुने वाले वह भारत के पहले तेज गेंदबाज बने हैं. भुवनेश्वर कुमार के अब इस फॉर्मेट में कुल 352 विकेट हो गए हैं. उन्होंने ये कारनामा अपने 325वें टी20 मैच में किया. सिर्फ इतना ही नहीं, भुवी ने आईपीएल में अपने 200 विकेट भी पूरे किए.
भुवनेश्वर ने किया पर्पल कैप पर कब्जा
विकटों के रिकॉर्ड के साथ-साथ भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल 2026 में पर्पल कैप पर भी अपना कब्जा जमाया. भुवनेश्वर कुमार के इस सीजन 9 मैचों में कुल 17 विकेट हो चुके हैं. इससे पहले ये कैप सरनाइजर्स हैदराबाद के ईशान मलिंगा के पास था. ईशान मलिंगा ने इस सीजन में अभी तक 15 विकेट लिए हैं और वह भुवनेश्वर कुमार को कड़ी दे रहे हैं.
About the Author
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें