सागर| मानव सेवा जन कल्याण फाउंडेशन द्वारा गुरुवार को सुख सागर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल जबलपुर के सहयोग से अंकुर कॉलोनी स्थित निजी स्कूल में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में जनरल मेडिसिन, डेंटल, स्त्री रोग, नेत्र, हड्डी, ईएनटी, शिशु रोग एवं फिजियोथेरेपी की विशेषज्ञ सेवाएं दी गई। शिविर में डॉ. आकांक्षा बर्मन ने स्त्री रोग, डॉ. आलोक मिश्रा ने जनरल मेडिसिन, डॉ. पवन यादव एवं डॉ. विकास लोधी ने नेत्र रोग, तथा डॉ. सतेंद्र सोनी ने हड्डी रोग के मरीजों की जांच की। मुख्य अतिथि नरयावली विधायक प्रदीप लारिया की उपस्थिति में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के तहत निशुल्क परामर्श एवं ऑपरेशन की सुविधा दी गई। गंभीर मरीजों को उपचार के लिए अस्पताल भेजने की व्यवस्था भी की गई। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने कुल 195 मरीजों की जांच कर परामर्श दिया। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष दीपा ठाकुर, विशाल जैन सहित 20 सदस्य उपस्थित थे।
Source link