शाजापुर के पास ग्राम कांजा और बरवाल के बीच एक खेत में बिना मुंडेर के कुएं में गिरी गाय को गोरक्षा सेना के सदस्यों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। यह घटना कांजा गांव के पास की है। जानकारी के मुताबिक, आसिफ नाम के शख्स के खेत में बने इस कुएं में गाय पिछले तीन दिनों से फंसी हुई थी। कुएं के मालिक को इस बारे में पहले ही पता चल गया था, लेकिन उनकी तरफ से गाय को निकालने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। जहरीले सांप ने बढ़ाई मुश्किल शुक्रवार 1 मई को शाम करीब 4 बजे ग्रामीणों ने इसकी खबर गोरक्षा सेना को दी। टीम जब मौके पर पहुंची, तो देखा कि कुएं में पानी भरा था और वहां एक जहरीला सांप भी घूम रहा था। इससे बचाव का काम काफी खतरनाक और चुनौतीपूर्ण हो गया था। ट्रैक्टर और रस्सी की मदद से मिली कामयाबी सांप और गहरे पानी के खतरे के बावजूद गोरक्षकों ने हिम्मत नहीं हारी। करीब एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद, रस्सी और ट्रैक्टर की मदद से गाय को सही-सलामत कुएं से बाहर निकाल लिया गया। कुआं ढकने की दी गई हिदायत गाय को बचाने के बाद टीम ने कुएं के मालिक को फोन पर जानकारी दी और उनसे कुएं को ढकने के लिए कहा, ताकि आगे से कोई और जानवर या इंसान इसमें न गिरे। इस अभियान में गोरक्षा सेना की बरवाल और शाजापुर टीम के साथ बड़ी संख्या में गांव वाले भी मौजूद रहे।
Source link