कांग्रेस MLA को क्यों भेजा गया 150 करोड़ के मानहानि का नोटिस? माफी मांगने की लिखी बात

कांग्रेस MLA को क्यों भेजा गया 150 करोड़ के मानहानि का नोटिस? माफी मांगने की लिखी बात


Last Updated:

Arif Masood: मक्का-मदीना की रुबात को लेकर जारी विवाद के बीच सिकंदर हफीज ने कांग्रेस आरिफ मसूद को 150 करोड़ रुपए के मानहानि का नोटिस भेजा है. नोटिस में कहा गया है कि 7 दिन के अंदर मसूद अपने बयान के लिए माफी मांगे, अगर समय सीमा के अंदर ऐसा नहीं होता है, तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Zoom

आरिफ मसूद को भेजा गया 150 करोड़ रुपए का मानहानि का नोटिस

रिपोर्ट-रमाकांत दुबे

Rubat Fraud Controversy: मक्का-मदीना में भोपाल के हाजियों के लिए बनी रुबात (धर्मशाला) को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब इसमें कांग्रेस के विधायक आरिफ मसूद की मुश्किलें बढ़ गई हैं. उन्होंने अभिनेता सैफ अली खान की बहन सबा सुल्तान और शाही औकाफ कमेटी के सदस्य सिकंदर हफीज पर गंभीर आरोप लगाए थे. इसके अलावा एफआईआर करवाने की भी चेतावनी थी.

अब इसके बाद शाही औकाफ कमेटी के सदस्य सिकंदर हफीज ने आरिफ मसूद को 150 करोड़ का मानहानि का नोटिस भेजा है. नोटिस सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता के माध्यम से 1 मई 2026 को जारी किया गया. नोटिस में कहा गया है कि 29 अप्रैल के आसपास विधायक द्वारा जो भी बातें कही गई हैं. वह झूठी और निराधार हैं. नोटिस के जरिए विधायक से मांग की गई है कि वे 7 दिनों के भीतर लिखित और बिना शर्त माफी मांगे.

आरिफ मसूद ने कही थी ये बात
कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कहा था कि मक्का-मदीना में भोपाल के नवाबों ने ‘रुबात’ का निर्माण करवाया था. इसका मुख्य उद्देश्य भोपाल के हाजियों को वहां निःशुल्क ठहरने की सुविधा देना था. लेकिन सबा सुल्तान और सिकंदर हफीज की लापरवाही के कारण ये व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई.

सिकंदर हफीज की सफाई भी आई सामने
सिकंदर हफीज ने कहा कि भाई मैंने धोखाधड़ी की है क्या? मेरी क्या रेपुटेशन धोखाधड़ी की है? मैं क्या बेईमान हूं, जो मेरे ऊपर ऐसे इल्जाम लगाए जा रहे हैं. यह सब गलतफहमियां फैलाई गई हैं. उन्होंने कहा कि मक्का में दो रुबात भोपाल के नाम से मौजूद हैं और उनका संचालन सऊदी कानून के तहत किया जा रहा है.

विधायक पर साधा निशाना
आरिफ मसूद पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि विधायक महोदय को बात करने की तमीज नहीं कि कैसे बड़ो से बात की जाती है. उनके वकील इस मामले में मानहानि का केस दायर करेंगे. इस मामले में जो भी वसूली होगी. वह हाजियों पर खर्च करुंगा.

About the Author

गोविन्द सिंहSenior Sub Editor

गोविन्द सिंह जनवरी 2026 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर Senior Sub Editor कार्यरत हैं, जहां वह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ स्टेट टीम का हिस्सा हैं. किस्सागोई के अंदाज में खबरें पेश कर…और पढ़ें



Source link