अनूपपुर जिले के राजेंद्रग्राम थाना क्षेत्र के घुटईकला गांव में एक पति ने अपनी ही पत्नी की जान ले ली। विवाद के बाद की गई मारपीट में घायल महिला को अस्पताल न ले जाने के कारण उसकी घर में ही मौत हो गई। घुटईकला गांव में रहने वाले धनराज सिंह का 25 अप्रैल को अपनी 40 वर्षीय पत्नी लमिया बाई से किसी बात पर झगड़ा हुआ था। गुस्साए धनराज ने लमिया बाई की इतनी बेरहमी से पिटाई की कि उसका बायां पैर टूट गया और शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आईं। गिरफ्तारी के डर से नहीं कराया इलाज पैर टूटने के बाद भी आरोपी पति अपनी पत्नी को अस्पताल नहीं ले गया। उसे डर था कि सरकारी अस्पताल जाने पर पुलिस केस बनेगा और उसे जेल जाना पड़ेगा। कानून के शिकंजे से बचने के लिए वह घर पर ही जड़ी-बूटियों से पत्नी का इलाज करता रहा, जिससे उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई। महिला की मौत के बाद पति फरार सही इलाज न मिलने के कारण शुक्रवार शाम को लमिया बाई ने दम तोड़ दिया। पत्नी की मौत होते ही आरोपी पति धनराज सिंह गांव से फरार हो गया। शनिवार सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link