T20 मुंबई लीग के ऑक्शन में अर्जुन पर हुई पैसों की बारिश, जानें किस टीम में गए

T20 मुंबई लीग के ऑक्शन में अर्जुन पर हुई पैसों की बारिश, जानें किस टीम में गए


होमखेलक्रिकेट

T20 मुंबई लीग के ऑक्शन में अर्जुन पर हुई पैसों की बारिश, जानें किस टीम में गए

Last Updated:

Arjun Tendulkar T20 Mumbai League auction: टी20 मुंबई लीग के ऑक्शन में क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर पर 10 लाख रुपए की बोली लगी. अर्जुन को अंधेरी की टीम खरीदा है. अर्जुन फिलहाल इंडियन प्रीमियर लीग में लखनऊ सुपरजायंट्स के स्क्वाड में शामिल हैं. हालांकि, एलएसजी की तरफ से अर्जुन को अभी एक भी मैच में मैदान पर नहीं उतारा गया है.

Zoom

टी20 मुंबई लीग में 10 लाख रुपए में बिके अर्जुन तेंदुलकर

नई दिल्ली: भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन जल्द ही टी20 मुंबई लीग में एक्शन में दिखेंगे. टूर्नामेंट के लिए हुए ऑक्शन में अर्जुन को ARCS अंधेरी ने 10 रुपए की बिड कर खरीदा है. लेफ्ट आर्म पेस ऑलराउंडर अर्जुन इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में लखनऊ सुपरजायंट्स के स्क्वाड का हिस्सा हैं. अर्जुन को अभी तक लखनऊ की तरफ से एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला है. लखनऊ से पहले अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल थे. अर्जुन ने मुंबई की तरफ से खेलते हुए आईपीएल में अपना डेब्यू किया है.

बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर का टी20 मुंबई लीग में बेस प्राइस सिर्फ 2 लाख रुपए थे. अंधेरी के अलावा ऑक्शन में लगभग सभी टीमों ने अर्जुन के लिए बिडिंग की. इस तरह अर्जुन को उनके बेस प्राइस से 5 गुना ज्यादा रकम मिला है. ऐसे में देखना ये होगा कि अर्जुन इस लीग में किस तरह का प्रदर्शन करते हैं.

अर्जुन को मिली है लीग में खेलने की खास प्रमिशन

अर्जुन तेंदुलकर को टी20 मुंबई लीग में खेलने के लिए खास इजाजत मिली है. दरअसल, अर्जुन घरेलू सर्किट में अभी गोवा के लिए खेलते हैं. टी20 मुंबई लीग में उन्हीं खिलाड़ियों को मौका मिलेगा जो मुंबई क्रिकेट संघ से जुड़े हैं, जबकि अर्जुन अब मुंबई क्रिकेट से अलग हो चुके हैं. हालांकि, गोवा से पहले अर्जुन मुंबई के लिए ही खेलते थे.

कैसा रहा अर्जुन तेंदुलकर का टी20 करियर

अर्जुन तेंदुलकर के टी20 करियर की बात करें तो वह अबतक कुल 29 मैच खेल चुके हैं. इन मुकाबलों में अर्जुन ने 35 विकेट लिए हैं. इस फॉर्मेट में अर्जुन की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 10 रन देकर 4 विकेट लेने की है. वहीं, बल्लेबाजी की बात करें तो उन्होंने 122.72 की स्ट्राइक रेट से 189 रन बनाए हैं. टी20 के अलावा घरेलू घरेलू क्रिकेट में अर्जुन 24-24 लिस्ट ए और फर्स्ट क्लास मैचों में भी मैदान पर उतरे हैं. लिस्ट में अर्जुन ने 26 विकेट लिए हैं, जबकि फर्स्ट क्लास में उनके नाम 52 विकेट दर्ज है. इसके अलावा बल्लबाजी में उन्होंने फर्स्ट क्लास में 685 और लिस्ट ए में 160 रन बनाए हैं.

About the Author

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें



Source link