कार ठगी का खुलासा, झांसी-टीकमगढ़ से 4 गाड़ियां बरामद: रेलवे में लगाने का झांसा देकर ली थीं कारें; फर्जी दस्तावेज बनाकर बेच दीं, 28.50 लाख की रिकवरी – Morena News

कार ठगी का खुलासा, झांसी-टीकमगढ़ से 4 गाड़ियां बरामद:  रेलवे में लगाने का झांसा देकर ली थीं कारें; फर्जी दस्तावेज बनाकर बेच दीं, 28.50 लाख की रिकवरी – Morena News




मुरैना के सिविल लाइन थाना पुलिस ने कार ठगी के बड़े मामले का खुलासा करते हुए उत्तर प्रदेश के झांसी और मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ से चार कारें बरामद की हैं। आरोपियों ने रेलवे में गाड़ियां लगाने के नाम पर अनुबंध कर टैक्सी चालकों से कारें लीं और बाद में फर्जी दस्तावेज बनाकर बेच दीं। पुलिस ने अपराध क्रमांक 183/26 में कार्रवाई करते हुए इस गिरोह का पर्दाफाश किया। फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस के अनुसार, झांसी निवासी आरोपी विकास, योगेश, राजकुमार और एहसान खान ने एचएम कंस्ट्रक्शन कंपनी और सिविल सर्विसेज के नाम से फर्जी फर्म बनाई। आरोपियों ने मुरैना के वाहन मालिकों से रेलवे में गाड़ी लगाने का झांसा देकर कारें लीं और शुरुआती कुछ महीनों तक भुगतान भी किया। बाद में कार लेकर हुए फरार, फर्जी दस्तावेज से बेच दीं कुछ समय बाद आरोपी कारें लेकर फरार हो गए और फर्जी कागजात तैयार कर झांसी और टीकमगढ़ में बेच दिया। बरामद गाड़ियों की कुल कीमत करीब 28 लाख 50 हजार रुपए बताई गई है। ये चार गाड़ियां हुईं बरामद गिरोह सक्रिय, दो और गाड़ियों की तलाश पुलिस के मुताबिक यह एक संगठित गिरोह है, जिसने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। चार गाड़ियां बरामद कर ली गई हैं, जबकि दो अन्य गाड़ियों की तलाश जारी है। सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है और जल्द गिरफ्तारी की बात कही जा रही है।



Source link