Last Updated:
मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में 13 महीने के एक बच्चे ने खेल-खेल में कोल्डिंग्स का ढक्कन निगल गया. ढक्कन उसकी स्वास नली फंस गया. इससे उसे सांस लेने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा. बाद में आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल लेकर गए. फिर डॉक्टर्स के अथक प्रयास के बाद ढक्कन उसके गले से निकाला गया.
13 महीने के बच्चे ने निगला ढक्कन (AI तस्वीर)
खरगोन जिले बरुड थाना क्षेत्र के ग्राम सिलोटिया में एक शादी समारोह में उस वक्त अफरा तफरी मच गई, जब एक 13 माह के बच्चे ने कोल्डिंक्स की बोतल का ढक्कन निगल लिया.बताया जा रहा हैं कि कसरावद तहसील के ग्राम मिर्जापुर का रहने वाला प्रवीण पटेल अपनी पत्नी और 13 माह के बच्चे के साथ शादी समारोह में शामिल होने अपने मामा कैलाश के यहां सिलौटिया आए थे. सभी शादी की खुशियों में मगन थे. इसी दौरान खेलते खेलते अचानक 13 माह के शिवाय नाम के बच्चे ने कोल्डड्रिंक की बांटल का ढक्कन गटक लिया, जैसे ही उसके परिजनों को पता चला वहां सब घबरा गए.
बच्चे के गले में जाकर फंस गया ढक्कन
किसी को कुछ नहीं सूझ रहा था. ढक्कन निकालने के लिए सभी जद्दोजहद की, लेकिन किसी को भी सफलता नहीं मिली. इस दौरान वह ढक्कन बाहर तो नहीं निकला उल्टा गले में जाकर फंस गया, जिसकी वजह से बच्चे की सांस रुकने लगी, फौरन बच्चे को टांडा बरुड के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया.
जिला अस्पताल से बच्चे को खरगोन किया था रेफर
लेकिन वहां पर उसकी हालत को देखते हो उसे जिला अस्पताल खरगोन रेफर किया गया, जहां जिला अस्पताल खरगोन के पीआईसीयू वार्ड में 13 महीने के बच्चे को भर्ती किया गया. जहां मौजूद शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शशिकांत पाटीदार ने अपनी टीम के साथ कड़ी मशक्कत के बाद गले में फंसे ढक्कन को निकाला. तब जाकर बच्चे के माता-पिता की जान में जान आई. फिलहाल बच्चे को वार्ड में ऑब्जर्वेशन में रखा गया है.
About the Author
गोविन्द सिंह जनवरी 2026 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर Senior Sub Editor कार्यरत हैं, जहां वह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ स्टेट टीम का हिस्सा हैं. किस्सागोई के अंदाज में खबरें पेश कर…और पढ़ें