आगर-मालवा के रातोड़िया तालाब के पीछे जलभराव वाले इलाके में शनिवार शाम एक शख्स का शव मिला। शव कई दिन पुराना होने के कारण काफी खराब स्थिति में है, जिससे उसकी शिनाख्त फिलहाल नहीं हो पाई है। तालाब के पिछले हिस्से में शव देखे जाने की सूचना मिलते ही पुलिस और नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची। पानी और कीचड़ के कारण शव को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ भी जमा हो गई थी। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। शव 4 से 5 दिन पुराना होने की आशंका पुलिस के अनुसार, शव की हालत को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह करीब 4 से 5 दिन पुराना है। लंबे समय तक पानी में रहने के कारण शरीर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है, जिससे पहचान करने में दिक्कत आ रही है। मौत की असली वजह और सही समय का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पहचान के लिए जांच शुरू फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। मृतक की पहचान के लिए आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाली जा रही है। पुलिस इस मामले में हत्या और दुर्घटना, दोनों ही पहलुओं से जांच कर रही है।
Source link