खंडवा स्टेशन को एक और अमृत भारत की सौगात: वीकली ट्रेन दानापुर से पुणे के बीच चलेगी; प्रत्येक शनिवार को आएगी – Khandwa News

खंडवा स्टेशन को एक और अमृत भारत की सौगात:  वीकली ट्रेन दानापुर से पुणे के बीच चलेगी; प्रत्येक शनिवार को आएगी – Khandwa News




खंडवा जिले के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। खंडवा को जल्द ही एक और अमृत भारत ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। रेलवे ने पुणे-दानापुर वीकली साप्ताहिक ट्रेन का खंडवा स्टेशन पर स्टॉपेज प्रस्तावित किया गया है। जानकारी के अनुसार, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने पिछले महीने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर इस ट्रेन के खंडवा स्टॉपेज की मांग का पत्र सौंपा था। इसके बाद रेलवे ने इस दिशा में प्रक्रिया तेज कर दी। नई ट्रेन के शुरू होने से खंडवा के यात्रियों को महाराष्ट्र और बिहार के बीच सीधी रेल कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा। रेलवे द्वारा इस सेवा की शुरुआत जल्द किए जाने की संभावना है। मध्य रेल समिति सदस्य मनोज सोनी ने बताया कि वर्तमान में पुणे-दानापुर के बीच 01449/50 स्पेशल किराया ट्रेन संचालित हो रही है, जिसमें खंडवा का स्टॉपेज नहीं है। अब रेलवे बोर्ड ने इस ट्रेन को अमृत भारत रैक से नियमित रूप से चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 11431/11432 नंबर से साप्ताहिक अमृत भारत ट्रेन के रूप में चलाई जाएगी। प्रस्तावित समय-सारणी के अनुसार, ट्रेन संख्या 11431 प्रत्येक शनिवार दोपहर 3:50 बजे पुणे से रवाना होकर रात 4 बजे खंडवा पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 11432 प्रत्येक सोमवार रात 3:30 बजे दानापुर से रवाना होकर रात 10:55 बजे खंडवा पहुंचेगी और अगले दिन सुबह 11 बजे पुणे पहुंचेगी। इस ट्रेन के प्रमुख स्टॉपेज दौंड कॉर्ड लाइन, अहिल्यानगर, बेलापुर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छीओक्की, पं. दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा और दानापुर होंगे।



Source link