बैतूल जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित: संगठन को मजबूत करने 10 उपाध्यक्ष, 15 महासचिव नियुक्त – Betul News

बैतूल जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित:  संगठन को मजबूत करने 10 उपाध्यक्ष, 15 महासचिव नियुक्त – Betul News




भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने बैतूल में आज (शनिवार) अपनी नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की है। इस कदम को संगठन को मजबूत करने की दिशा में देखा जा रहा है। घोषणा के समय उषा नायडु, सुनील उईके, सुखदेव पांसे, समीर खान और जिलाध्यक्ष निलय विनोद डागा मौजूद थे। संगठन महासचिव ब्रजभूषण पांडे के अनुसार, नई कार्यकारिणी में एक कोषाध्यक्ष, 10 उपाध्यक्ष, 15 महासचिव, 20 सचिव, दो प्रवक्ता और दो सोशल मीडिया प्रभारी सहित एक बड़ी टीम का गठन किया गया है। लोकेश पगारिया को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उपाध्यक्षों में सुभाष देशमुख, हर्षवर्धन धोटे, डॉ. प्रमोद खांडवे, इस्माइल नब्बु खान, संजय मावस्कर, तिरुपति ऐरलु, अशोक राठौर, सुरेन्द्रसिंह राजपूत, संतोष साहू और प्रयाग राउत शामिल हैं। सुरेन्द्रसिंह, मनोज पंडित समेत ये महासचिव बने
महासचिवों की सूची में सुरेन्द्रसिंह चंदेल, मनोज बडोनिया, सुभाष राठौर, यतिन्द्र सोनी, राजा साहू, मनोज पंडित, वसीम खान, विनय शंकर पाठक, पुरुषोत्तम तिवारी, जावेद खान, सुखदेव घानेकर, किशोर परिहार, विजय देशमुख, हेमंत मानकर और विवेकानंद सिंह के नाम हैं। सचिव पद पर अभय वर्मा, मिथलेश सिंह, तरूण मानकर, प्रशांत राजपूत, निलेश कोडले, राकेश गंगारे, अखिलेश आर्य, शांतनु तिवारी, दिनेश गोयल, दिनेश आजाद, प्रणय पटेल, पवन पंडाग्रे, हैबत साकरे, राजेन्द्र बिहारीया, मनीष मालवीय, शिवकुमार मालवीय, अशोक अडलक, चुन्नीलाल यादव, यशवंत कनाठे और शिवकिशोर आर्य को जिम्मेदारी दी गई है। लवलेश राठौर और विजय पारधी को प्रवक्ता बनाया गया है, जबकि उमाकांत शर्मा और अनुप जैसवाल सोशल मीडिया प्रभारी की भूमिका निभाएंगे। विशेष आमंत्रित सदस्यों में नरेन्द्र मेहतो, सुरका सिंह, विजय आर्य और नरेन्द्र मिश्रा शामिल हैं। कांग्रेस का कहना है कि इस नई टीम में सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। इसका उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और आने वाले समय में पार्टी की राजनीतिक पकड़ व प्रभाव को बढ़ाना है।



Source link