भिंड21 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
एएसपी को ज्ञापन देते पार्षद।
- पार्षद पांडेय ने एएसपी को दिया आवेदन
नगरपालिका भिंड का नया कारनामा सामने आया है। एक महिला के न सिर्फ दो अलग- अलग तारीखों में मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं। वहीं उसकी अनुग्रह राशि भी जारी कर दी गई। इस मामले की शिकायत नगरपालिका के पार्षद अनूप पांडेय ने एएसपी संजीव कंचन से की है। साथ ही धोखाधड़ी करने वाले अधिकारी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत के अनुसार शहर के वार्ड क्रमांक 14, कृष्णा टॉकीज निवासी लक्ष्मी पत्नी विजय वाजपेयी की मृत्यु 28 मई 2018 को हो गई थी। नगरपालिका ने इसका बाकायदा मृत्यु प्रमाण पत्र भी जारी किया था। पांडेय का आरोप है श्रमिक कार्ड के चलते जब उन्हें अनुग्रह राशि दी जाना थी तो उनके परिवार आईडी में न सिर्फ हेरफेर किया गया। बल्कि उनकी मृत्यु दिनांक में भी परिवर्तन कर दिया गया।
उनके ई- भुगतान आदेश में मृत्यु दिनांक 28 मई 2018 के स्थान पर 25 फरवरी 2020 कर दी गई। साथ ही रेखा तिवारी के नाम दो लाख रुपए की राशि का चेक दे दिया गया। जबकि जिस समग्र आईडी के आधार पर भुगतान किया गया है उसमें रेखा देवी के अलावा सभी सदस्यों के नाम के आगे सिंह लगा हुआ है। पांडेय के मुताबिक नाम के आगे सिंह क्षत्रिय वर्ग के लोग लगाते हैं। ऐसे में जानबूझकर यह किया गया।